• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026

कांग्रेस समर्थित पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट सहित 8 आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास

August 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, August 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»पॉलिटिक्स»टिकट फाइनल होते ही काम पर लगे काश्यप,…. अबकी बार 56 हजार पार के नारे को सत्य करने कार्यकर्ताओ की ली बैठक
पॉलिटिक्स

टिकट फाइनल होते ही काम पर लगे काश्यप,…. अबकी बार 56 हजार पार के नारे को सत्य करने कार्यकर्ताओ की ली बैठक

EditorBy EditorOctober 10, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– चेतन काश्यप बोले पार्टी  नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है  

-जिला चुनाव प्रभारी बोले  छप्पन हजार पार  के लिए पहले दिन से  तैयारी करे ‘

– भाजपा के पांचों मंडलों की कामकाजी बैठक में चुनावी तैयारी पर चर्चा

रतलाम । रतलाम में चुनावी जीत के लिए भाजपा ने ‘‘अबकी बार, छप्पन पार’’ का लक्ष्य रखा है। 56000 मतों से जीत के लिए आखिरी दिन की तैयारी पहले दिन से करनी होगी। चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, इसकी चिंता हर कार्यकर्ता करे।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के पांचों मंडलों की मंडलवार हुई कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुवे जिला चुनाव प्रभारी एवं वड़ोदरा के विधायक केयूर भाई रोकड़िया ने कही,  केयूर भाई ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जो मत मिले थे, उससे अधिक लोकसभा चुनाव में मत प्राप्त हुए। इस बार विधानसभा के चुनाव में और अधिक मत लाना है, तो घर-घर जाकर मतदाताओं से सतत संपर्क कर उन्हें मतदान केन्द्र तक लाना होगा। उन्होंने शक्ति केन्द्र, पन्ना समिति और बूथ स्तर तक की जाने वाली तैयारी की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि भाजपा के पक्ष में निर्मित माहौल को अंत तक बनाए रखे।

कार्यकर्ताओ के भरोसे मिला टिकट –

रतलाम शहर के भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर ही नहीं, अपितु भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। लोकसभा चुनाव में पचास हजार से अधिक मतों से जीत मिली थी और इस बार उसे और बढ़ाकर 56 हजार से अधिक तक ले जाना है। कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति जो भरोसा जताया है, उसे कायम रखते हुए वे रतलाम शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे। काश्यप ने भी मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाने पर जोर दिया। जिससे जीत का अंतर बढ़ेगा।

इनकी रही मोजुदगी –

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय मंचासीन रहे। मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित एवं विनोद यादव ने स्वागत भाषण दिया। बैठक के आरंभ में भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरुष प. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बैठक के दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिसौदिया, नेहा मेहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सहमीडिया प्रभारी निलेश बाफना, विधानसभा विस्तारक प्रदीप कोठारी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, राकेश परमार, सुबेन्द्रसिंह गुर्जर, हेमंत राहोरी, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, अनिता कटारा, पीरूलाल सोवणचा सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी अनीता कटारिया, इब्राहीम शेरानी, हरिराम शाह, नंदकिशोर तोषावड़ा, राहुल निंदाने सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Views: 256
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

जावरा में किसानों और कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और फसल बीमा पर जताया आक्रोश

August 6, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

By EditorAugust 13, 2026

– नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने गीत-नृत्य से सजाया समारोह, 1857 से…

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026

कांग्रेस समर्थित पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट सहित 8 आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास

August 13, 2026

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026

कांग्रेस समर्थित पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट सहित 8 आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास

August 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.