– एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार; 8 लेन से देवापाड़ा-चैनपुरा मार्ग होकर हो रहा था शराब का परिवहन
रतलाम। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 पेटी माउंटेन 6000 बीयर जब्त की है। थाना रावटी पुलिस ने घेराबंदी कर दो वाहनों को पकड़ा। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 8 लेन के रास्ते दो वाहनों में भारी मात्रा में अवैध बीयर लेकर देवापाड़ा-चैनपुरा मार्ग से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर रावटी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो पिकअप क्रमांक MP-11-G-4706 और महिंद्रा XUV-500 क्रमांक MP-09-CV-7770 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से माउंटेन 6000 बीयर की 100 पेटियां, लगभग 1200 बल्क लीटर बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से महेश पिता उदय सिंह कटारा (28), निवासी ग्राम परवलिया, जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया। वहीं पिकअप में सवार चालक सहित तीन आरोपी फरार हो गए।
22 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त –
पुलिस ने अवैध बीयर और दोनों वाहनों सहित कुल 22 लाख 88 हजार रुपये का मश्रुका जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना रावटी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध बीयर कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष डावर, उनि गल सिंह भावेल, सउनि पारसिंह वसुनिया, प्रधान आरक्षक आशीष धनक, आरक्षक अवधेश सिंह परमार एवं प्रेम कटारा की विशेष भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रतलाम पुलिस कार्रवाई : 100 पेटी अवैध बीयर जब्त, दो वाहन सहित 22.88 लाख का मश्रुका पकड़ा
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

