– जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय तथा सीबीएसई स्कूलों के लिए जारी हुआ आदेश
जावरा। जिले में बीते तीन दिनों से काफी सर्द मौसम हो गया है, कहीं कहीं बारिश हो रही है तो सुबह कोहरे के आगोश में बित रही है, सर्द मौसम में बच्चों के स्वास्थ को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर भास्कर लक्षकार ने जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/सीबीएसई तथा आईसीएसई सहित समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाऐं जिनमें नर्सरी से पांचवी के तक विद्यार्थी अध्ययनरत् है, उन कक्षाओं का संचालन प्रात: 9 बजे से पहले नहीं करने के आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने 29 नवंबर बुधवार को आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है। ऐसे में संभवत: गुरुवार से सभी जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में समय परिवर्तन हो जाएगा।



