जावरा त्रिस्तुतिक श्री संघ ने काश्यप को तीसरी बार टिकट मिलने पर किया सम्मान
जावरा । रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप को भाजपा द्वारा तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने पर, जावरा श्रीसंघ ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है जावरा श्री संघ के सर्राफ प्रकाश काठेड के नेतृत्व में जावरा श्री संघ के लग भग 30 पदाधिकारी एवं सदस्य रतलाम काश्यप के निवास पर पहुंच कर उनका स्वागत एवं शाल श्रीफल से बहुमान कर उनकी तीसरी बार ऐतिहासिक विजय की शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर श्री राजेंद्र सूरी जैन वाटिका ट्रस्ट अध्यक्ष इंद्रमल दसेड़ा, महिला परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष सारिका कोलन ,रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया, समाज के प्रकाश मोदी, संतोष चौरडिया ,रुपेश सिसोदिया, धर्मेंद्र कोलन ,नगिन सकलेचा, प्रवीण कोलन, राजकुमार मारवाड़ी, सहित अनेक समंजन मौजूद थे । इस अवसर पर चैतन्य काश्यप ने जावरा श्रीसंघ के अगाध प्रेम की मुक्त कंठ से सराहना कर आभार व्यक्त किया।


