उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जावरा पहुंचे, विधायक राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
– द ग्रैंड पदमा रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह में वर-वधू को दिया आशीर्वाद, परिवारजनों के साथ किया सहभोज।
जावरा। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को जावरा प्रवास के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र प्रांजल पांडेय के विवाह समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह का आयोजन पिपलोद रोड स्थित द ग्रैंड पदमा रिसोर्ट में किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के समारोह स्थल पर पहुंचने पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं परिवारजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने परिवारजनों के साथ सामूहिक फोटो सेशन में भी सहभागिता की तथा सहभोज में शामिल हुए।






