– राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ जी म.सा. के सानिध्य में होगा सम्मान समारोह
– अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच की महिला शाखा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की भी होगी घोषणा।
जावरा। जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच के तत्वावधान में प्रथम राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026 समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में मेवाड़ के 77 वें श्री एकलिंग दीवान महाराणा श्रीजी हुजूर लक्ष्यराज सिंह जी को राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह भव्य सम्मान समारोह राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ जी म.सा. के पावन सानिध्य में तथा मेवाड़ महाराणा श्रीजी हुजूर लक्ष्यराज सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।
महाराणा लक्ष्यराज सिंह को मिलेगा सम्मान –
अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय संरक्षक अभय सुराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष समारोह में मेवाड़ महाराणा श्रीजी हुजूर लक्ष्यराज सिंह जी को प्रथम राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026 प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन समाज और संस्कृति के क्षेत्र में गौरवपूर्ण अवसर के रूप में मनाया जाएगा।
महिला शाखा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की होगी घोषणा –
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच की महिला शाखा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। इससे संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और विस्तार मिलने की उम्मीद है।
मैसूर जैन संघ के तत्वावधान में आयोजन –
उक्त आयोजन श्री स्थानकवासी जैन संघ, मैसूर के तत्वावधान में किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र दरड़ा एवं मंत्री बुधमल बाघमार सहित पदाधिकारियों ने समाजजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गरिमामय आयोजन की शोभा बढ़ाएं। वहीं, विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप मेहता एवं राष्ट्रीय मंत्री विशाल मेहता ने भी सभी श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं से इस पावन अवसर पर सादर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. की 150वीं जयंती का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सम्मान की परंपरा को समर्पित एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

