• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, ‘युवा शक्ति विकसित भारत 2047’ रही मुख्य थीम

August 17, 2026

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»मऊगंज, इंदौर और ग्वालियर में पुलिस के साथ हुई घटनाओं के विरोध में उतरा पुलिस पेंशनर संघ, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रतलाम

मऊगंज, इंदौर और ग्वालियर में पुलिस के साथ हुई घटनाओं के विरोध में उतरा पुलिस पेंशनर संघ, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

EditorBy EditorMarch 21, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– एएसआई की हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग
– मृतक को 1 करोड़ की सहायता राशि के साथ परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने भी रखी मांग
रतलाम। विगत दिनों मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हुई घटना में एएसआई की मौत, इंदौर और ग्वालियर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस पेंशनर संघ भी मैदान में उतर आया हैं। शुक्रवार को पुलिस पेंशनर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा हैं। वहीं एएसपी राकेश खाखा से भी मुलाकात कर मामले में कार्रवाई के लिए कहा हैं। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में पुलिस पेंशनर संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मऊगंज में पुलिस पार्टी पर एक समुदाय ने जानलेवा हमला किया, जिसमें एएसआई रामचरण गौतम की निर्मम हत्या कर दी गई और थाना प्रभारी तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोंट आई। वहीं गत 15 मार्च 25 को उच्च न्यायालय इंदौर के सामने तुकोगंजथाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस के जवान जब उसको बचाने पहुंचते हैं तो वहां पर विधि व्यवसायियों के एक समूह के द्वारा जवानों के साथ मारपीट की जाती है सूचना पर थाना प्रभारी तुकोगंज एवं सीएसपी जब मौके पर पहुंचते हैं तब तक वहां पर कानून की जानकार विधि व्यवसाययों का एक बड़ा समूह एकत्रित हो जाता है और थाना प्रभारी सीएसपी की ड्रेस फाड़ दी गई। उनके साथ भी गंभीर मारपीट की गई। इस घटना में उल्लेखनीय तथ्य यह है कि उल्टा पुलिस के जवानों पर कार्रवाई की जाकर उनको निलंबित कर दिया जाता हैं। इसी प्रकार से ग्वालियर में भी पुलिस पार्टी के ऊपर हमला किया गया हैं। आए दिन इस प्रकार से सोची समझी रणनीति के तहत पुलिस पर हमले किए जा रहे हैं, कानून व्यवस्था की स्थिति में किसी भी घटना होने की स्थिति में पुलिस अपना कर्तव्य निभाते हुए जान की परवाह किए बिना जनता के जान माल की रक्षा करती है और घटनास्थल पर एकत्रित भीड़ के द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत पुलिस को निशाना बनाया जाता है इसके लिए शासन को आवश्यक कदम उठाना चाहिए। पुलिस पेंशनर संघ करेगा आंदोलन –
इस प्रकार से पुलिस के अधिकारी कर्मचारी जो अनुशासन और कानून से बंधे हुए हैं जिनका कोई संगठन नहीं है इसका फायदा उठाकर आए दिन इस प्रकार की घटनाओं पुलिस के साथ पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ हो रही हैं। लेकिन अब पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश एक सशक्त संगठन के रूप में कार्य कर रहा है और यदि पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का अन्याय होता रहा तो निश्चित रूप से पुलिस पेंशनर संघ पुलिस विभाग के साथ है और उनके साथ हो रहे हर अन्याय के लिए कड़े से कड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार है पुलिस पेंशनर संघ निम्न मांगे आपके समक्ष रख रहा हैं। ज्ञापन में ये रखी मांगे –
01. मऊगंज में रामचंद्र गौतम सहायक उप निरीक्षक की हत्या के दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जावे।
02. मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर तत्काल अमल किया जाए और मृतक के परिवार के किसी सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाकर मृतक को शहीद का दर्जा दिया जाए और एक करोड़ रुपए की राशि तत्काल भुगतान की जाए।
03. इंदौर की घटना में निलंबित कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए और पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए ।
04. प्रचलित कानून के अलावा पुलिस प्रोटेक्शन के लिए कोई कड़ा कानून बनाया जाए जिसमें कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए ।
05. शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस के साथ घटित इस प्रकार की घटनाओं में सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए ।

Post Views: 294
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026

अब नहीं चलेगी लापरवाही ! एक माह में बंद होंगे सभी अवैध कट, फोरलेन पर झाडय़िां हटेंगी, हादसों पर लगाम कसने उतरा प्रशासन

July 30, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, ‘युवा शक्ति विकसित भारत 2047’ रही मुख्य थीम

By EditorAugust 17, 2026

-‘युवा शक्ति -विकसित भारत 2047Ó एवं ‘वंदे मातरम् के 150 वर्षÓ की थीम पर विद्यार्थियों…

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, ‘युवा शक्ति विकसित भारत 2047’ रही मुख्य थीम

August 17, 2026

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.