• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»ऑपरेशन मुस्कान में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : अप्रैल में 64 बच्चे सुरक्षित बरामद, 19 माह में 830 को परिजनों से मिलाया
रतलाम

ऑपरेशन मुस्कान में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : अप्रैल में 64 बच्चे सुरक्षित बरामद, 19 माह में 830 को परिजनों से मिलाया

EditorBy EditorMay 3, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 98 प्रतिशत से अधिक रिकवरी रेट के साथ रतलाम पुलिस का शानदार रिकॉर्ड
– कई राज्यों से बच्चों को लाकर लौटाई सैकड़ों परिवारों की मुस्कान
रतलाम। पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में रतलाम जिले में ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं को शीघ्र खोजकर सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाना है। 01 अक्टूबर 2024 से शुरू हुए इस अभियान के तहत पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक कुल 830 बच्चों (64 बालक एवं 766 बालिकाएं) को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिवारों से मिलाया गया है। इससे सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। पुलिस टीमों ने परिजनों से मिली जानकारी, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से बच्चों की तलाश की। खास बात यह रही कि बच्चों को सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी सुरक्षित बरामद किया गया।
अप्रैल माह की उपलब्धि –
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में 01 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 64 बच्चे दस्तयाब किए गए। जिनमें 62 बालिकाएं तथा 02 बालक शामिल हैं। सभी बच्चों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
रिकवरी रेट (Year-wise Performance) –

  • 2015: 100%
  • 2016: 99.07%
  • 2017: 99.67%
  • 2018: 100%
  • 2019: 99.25%
  • 2020: 100%
  • 2021: 99.67%
  • 2022: 99.42%
  • 2023: 98.83%
  • 2024: 99.46%
  • 2025: 96.76%
  • 2026: 75.81% (वर्तमान स्थिति)         ➡️ औसत रिकवरी रेट: 98.14%

पुलिस की अपील –
रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी बालक/बालिका के गुम होने पर तुरंत डायल 112 पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना पर पहुंचकर सूचना दे साथ ही साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post Views: 104
#MPPOLICE #Operationmuskan #ratlam news #ratlampolice
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

आलोट पुलिस की कार्रवाई : एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोगी 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त

August 26, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.