– जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ
– जिले के 225 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए अपने मॉडल
रतलाम। जिले के युवा विज्ञानियों के प्रयास को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलना सुखद है। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति चेतना जागृत होना हमारे भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। यदि विद्यार्थी वैज्ञानिक सोच से समाज में पहल करेंगे तो सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उन्नति के नए आयाम देखने को मिलेंगे।
उक्त विचार जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में बहुत बदलाव लाती है। नई पीढ़ी बहुत जागरुक है और वह विज्ञान और तकनीक के मामले में हमसे काफी आगे है। ऐसे में उनकी सोच को आगे लाने के लिए प्रतिवर्ष होने वाला यह आयोजन इस पीढ़ी के लिए बहुत कारगर है।
लक्ष्य के प्रति रहे जागरुक –
चंपा विहार पर आयोजित समारोह में विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री केशुराम निनामा ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें। कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है लेकिन उसके लिए अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना पड़ता है। शिक्षा प्राप्त करने के साथ अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए और अपने समाज को मजबूत करने के लिए भी प्रयास करना आवश्यक है। यदि विद्यार्थी इस उम्र से ही अपने भविष्य के प्रति जागरूक हों तो उन्हें अपनी राह ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञान और तकनीक दो अलग अलग विषय –
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय वाते ने कहा कि विज्ञान और तकनीक दो अलग विषय हैं। विद्यार्थियों को विज्ञान की अवधारणाओं के बारे में भी पर्याप्त ज्ञान होना आवश्यक है और तकनीक को ले लेकर भी जागरूक होना जरूरी है। विज्ञान मॉडल के माध्यम स विद्यार्थियों की इसी जागरूकता को बढ़ावा मिलता है। जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने कहा कि रतलाम जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय को लेकर हमेशा जागरूकता दिखाई है। इसका बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी असर दिखाई देता है। इस वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। यह सभी के संबंध प्रयासों का फल हैं। आयोजन के नोडल अधिकारी अशोक लोढ़ा, एडीपीसी रमसा ने अतिथियों का परिचय दिया। जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी ने इंस्पायर अवार्ड योजना अंतर्गत जिले के प्रयासों की जानकारी दी।
दीप प्रज्जवलन के बाद फीता काटकर किया हुआ शुभारंभ –
प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, सहायक संचालक राहुल मंडलोई, अशोक लोढ़ा, सी .एल.सालित्रा, सुभाष कुमावत, समरथ भूरिया, संध्या वोरा, सहायक विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय, राजीव पंडित ने किया किया । संचालन राकेशसिंह जादौन ने किया। आभार उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने माना।
विद्यार्थियों ने किए प्रभावी माडल प्रदर्शित –
शुभारंभ के बाद विधायक डॉ पाण्डेय के साथ अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए माडल्स का अवलोकन किया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 255 विद्यार्थी अपने मॉडल प्रदर्शित कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों के साथ इनके शिक्षक – शिक्षिका भी मौजूद हैं। इस प्रदर्शनी में शिक्षा सत्र 2023-24 के 122 अवार्डी शामिल हैं। जिनमें 53 छात्राएं तथा 69 छात्र हैं। इसी तरह शिक्षा सत्र 2024-25 के 133 अवार्डी शामिल हैं। जिनमें 73 छात्राएं तथा 60 छात्र हैं।
समापन 26 जून को –
प्रतियोगिता का समापन 26 जून को दोपहर 3 बजे होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर होंगे। विशेष अतिथि महापौर नगर निगम प्रहलाद पटेल एवं गुजराती साइंस कॉलेज इंदौर के पूर्व प्राचार्य डॉ.पी के दुबे होंगे। अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के पूर्व प्राचार्य डॉ. संतोष जोशी करेंगे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
इंस्पायर अवार्ड योजना : वैज्ञानिक सोच में रतलाम का प्रदेश में आगे रहना सुखद : विधायक डॉ. पांडेय
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

