• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, ‘युवा शक्ति विकसित भारत 2047’ रही मुख्य थीम

August 17, 2026

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»खुंखार आतंकी संगठन अलसुफा का खंजाची हैं फिरोज उर्फ सब्जी
रतलाम

खुंखार आतंकी संगठन अलसुफा का खंजाची हैं फिरोज उर्फ सब्जी

EditorBy EditorApril 2, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– राजस्थान के जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश रचने वाले 11 वे फरार आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार
– अलसुफा के 05 मुख्य संस्थापक सदस्यों में से होकर संगठन का खजांची था
रतलाम। राजस्थान के जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश रचने वाले आंतकी संगठन अलसुफा के 05 मुख्य संस्थापकों मे से एक तथा संगठन के खंजाची रहा फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम एसपी की टीम ने बुधवार को रतलाम से ही गिरफ्तार किया हैं, फिरोज रतलाम में अपनी बहन के यहां ईद मनाने आया था, फिरोज बीते 3 सालों से फरार था, जिस पर एनआईए ने 5 लाख का ईनाम भी रखा था। आंतकी संगठन के सरगना को पकडऩे में पुलिस ने सफलता पाई हैं, मामले का खुलासा एसपी अमित कुमार ने किया हैं। एसपी ने बताया कि राजस्थान के थाना निंबाहेड़ा पुलिस 30 मार्च 22 को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार एमपी 43 सीए 7091 को रोककर तलाशी लेते उसमें तीन व्यक्तियों जुबेर पिता फकीर मोहम्मद पठान, सैफुल्ला उर्फ सैफ खान पिता रमजानी अली एवं अल्तमश पिता बशीर खां तीनों निवासी रतलाम को विस्फोटक एवं बम बनाने मे प्रयुक्त होने वाला सामान जिसमे टायमर, सेल, वायर सहित अन्य सामग्री के साथ पकड़ा था। पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों खूंखार अलसुफा नामक संगठन से जुड़े थे। जो अपने संगठन सुफा के अन्य 8 सदस्यों आमीन फावड़ा, आमीन हाजी, मजहर उर्फ छोटू, इमरान पठान, यूनुस साकी, इमरान मटका, आकिब महाराष्ट्र एवं फिरोज उर्फ सब्जी के साथ उक्त विस्फोटक पदार्थ के द्वारा जयपुर में सीरियल ब्लास्ट कर आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी। थाना निंबाहेड़ा पुलिस द्वारा धारा 4,5,6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 13, 15, 16, 18 एवं 20 यूएपीए के तहत पंजीबद्ध किया गया।एनआईए ने घोषित किया था 5 लाख का ईनाम –
एसपी ने बताया कि यह मामला अंतरराज्यीय होने पर एनआईए द्वारा प्रकरण क्रमांक 18/2022/एनआईए/डीएलआई दर्ज किया गया। प्रकरण में एनआईए एवं राजस्थान पुलिस द्वारा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 11 वा आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी जो अलसुफा संगठन के प्रमुख 05 संस्थापक सदस्यों में से एक था जिसके पास संगठन के खजांची का पद था जो फरार चल रहा था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। जिसकी गिरफ्तारी पर एनआईए ने 05 लाख रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।अपनी बहन रेहाना के घर पर छीपा था फिरोज –
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन पर रतलाम में अलसुफा संगठन एवं विधि विरुद्ध गतिविधियों पर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में दिनांक 02 अपै्रल 25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निंबाहेड़ा के अपराध क्रमांक 150/22 एवं एनआईए का 05 लाख रुपए का उदघोषित इनामी वांटेड आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी पिता फकीर मोहम्मद रतलाम शहर में गंभीर घटना कारीत करने के उद्देश्य से आया हुआ है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर 4 अलग अलग टीम बनाकर शहर में खोजबीन शुरू की गई। फरार आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों के आसपास पुलिस टीम द्वारा गोपनीय तरीके से सर्चिंग करते हुए मुखबिर सक्रिय किए गई। 02 दिन की लगातार प्रयास के बाद मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वांटेड आरोपी फिरोज उसकी बहन रेहाना निवासी आनंद कॉलोनी के घर छिपा हुआ है।
दो टीम बनाकर आरोपी को पकड़ा –
मुखबिर सूचना पर कारवाई हेतु बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में रतलाम पुलिस की 02 टीम बनाई गई। पहली कट ऑफ टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में तथा दूसरी स्ट्राइकिंग टीम नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आमों के नेतृत्व में बनाई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त उद्घोषित आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान संभावित खतरे के संबंध में विस्तृत रूप से ब्रीफिंग कर टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान आनन्द कालोनी रवाना हुए। आनन्द कालोनी स्थित रेहाना के निवास के समीप पहुँचकर ब्रीफिंग अनुसार कट ऑफ टीम के सदस्यों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, कार्य.निरी. नीलम चौंगड़, निरीक्षक संदीप तोमर, सुबेदार मोनिका चौहान, उनि जे.आर. जामोद, सउनि रमेश थुरेचा, सउनि भंवरसिंह भुरिया आदि द्वारा घेराबंदी की गई। योजना अनुसार स्ट्राईकिंग टीम के सदस्यों नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि संतोष अग्नीहोत्री, का़.प्र.आर. राहुल जाट, हिमाशु यादव, शैलेश ठकराल, आरक्षक विपुल भावसार, शिवराम मोर्य, कुलदीप व्यास के द्वारा निवास स्थल पर पहुंचे कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी फिरोज एसआई सत्येंद्र रघुवंशी और प्र.आर राहुल जाट के साथ झुमा झटकी कर छुड़ाकर भागने का प्रयास किया जिसे काफी मशक्कत के बाद नियंत्रण में लेकर गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में थाना स्टेशन रोड पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कारवाई की जा रही है।पूर्व में भी रतलाम में दर्ज हैं फिरोज पर प्रकरण –
आंतकी संगठन के मुख्य सदस्य फिरोज उर्फ सब्जी पिता फकीर मोहम्मद (48) निवासी आनंद कॉलोनी रतलाम पर थाना स्टेशन रोड पर धारा 294, 506, 147, 148 एवं 149 भादवि का पंजीबद्ध हैं। आरोपी को पकडऩे में कट ऑफ पार्टी में अधिकारियों के साथ आरक्षक विजय बहादुर, अरूण, पवन, विरेन्द्र, विजय, किशन, जितेन्द्र, गौरव, कुलदीप, महिपाल, धर्मेन्द्र, म.आर. शीला, भारती, लीना राव, मंजु ठकराल, धर्मेन्द्र जाट, अमित त्यागी, सुधीर राठौर, नारायणसिंह जादोन, तेजसिंह जगावत, दिलीप, मुकेश चौहान, संजय सोनावा, राहुल उपाध्याय, शोभाराम शर्मा, म.आर. लक्ष्मी, भावना शर्मा, हर्षल, अनिल सोलंकी, धीरज, लखनसिंह महेन्द्र फतरोड़ के साथ स्ट्राईकिंग टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।

Post Views: 400
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026

अब नहीं चलेगी लापरवाही ! एक माह में बंद होंगे सभी अवैध कट, फोरलेन पर झाडय़िां हटेंगी, हादसों पर लगाम कसने उतरा प्रशासन

July 30, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, ‘युवा शक्ति विकसित भारत 2047’ रही मुख्य थीम

By EditorAugust 17, 2026

-‘युवा शक्ति -विकसित भारत 2047Ó एवं ‘वंदे मातरम् के 150 वर्षÓ की थीम पर विद्यार्थियों…

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, ‘युवा शक्ति विकसित भारत 2047’ रही मुख्य थीम

August 17, 2026

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.