रतलाम। आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई 993 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में 6 मई को रतलाम में धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
पार्टी के अनुसार यह बढ़ोतरी आम व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है, जिसे जनविरोधी निर्णय बताया गया है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार यह आंदोलन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष संयम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवक्ता श्रेय सोनी के नेतृत्व में 6 मई को दोपहर 12 बजे घास बाजार, रतलाम में बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। इस संबंध में जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

