• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पटवारी की मौत से हड़कंप : सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप !

April 21, 2026

गर्मी ने फिर बदला स्कूलों का टाइम! रतलाम में फिर हुआ बड़ा फैसला

April 21, 2026

मंडी में गुंडागर्दी : व्यापारी पर जानलेवा हमला, अब पूरी मंडी बंद का ऐलान !

April 20, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, April 21
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, आलु के ट्रक से पकड़ा 64 लाख से अधिक का डोडाचुरा और डोडा, एक आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, आलु के ट्रक से पकड़ा 64 लाख से अधिक का डोडाचुरा और डोडा, एक आरोपी गिरफ्तार

EditorBy EditorFebruary 1, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– आलू के ट्रक में छिपाकर ले राजस्थान के बाडमेर क और ले जाया जा रहा थे 138 बैग
– डोडाचुरा, डोडा और ट्रक को जब्ती में लेकर बनाया एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण
जावरा। नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस के साथ ही अब नारकोटिक्स विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) जावरा के अधिकारियों ने पिपलियामंडी के समीप टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आलु से भरे में ट्रक में तस्करी कर राजस्थान के बाडमेर की और ले जा रहे डोडाचुरा और बगैर चीरा लगा डोडा पकड़ा है। नारकोक्सि अधिकारियों ने ट्रक से करीब 138 कट्टे बरामद किए है, जिनका बाजार मूल्य तकरीबन 64 लाख से अधिक बताया गया है।


केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो से मिली जानकारी अनुसार ब्यूरो को उनके सूत्रों से खबर मिली कि एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन राजस्थान सरकार मंदसौर क्षेत्र से बाडमेर तक पोस्ता भूसा ले जाएगी, सीबीएन जावरा के अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया और 31 जनवरी 24 की देर रात को रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई और सीबीएन अधिकारियों द्वारा वाहन की सफल पहचान के बाद, ट्रक को टीला खेड़ा बालाजी मंदिर, पिपलिया मंडी-मनासा रोड, पिपलिया मंडी, जिला-मंदसौर (म.प्र.) के पास रोका गया। ट्रक में कवर कार्गो के रूप में आलू की बोरियां लदी हुई थीं। लगातार पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में कवर कार्गो के नीचे पोस्ता स्ट्रॉ लोड किया गया था। चूंकि सुरक्षा कारणों से मौके पर ट्रक की तलाशी लेना संभव नहीं था। इसलिए इसे सीबीएन कार्यालय लाया गया। ट्रक की गहनता से तलाशी ली गई । जिसके बाद उसमें कुल 138 बैग पोस्ता स्ट्रॉ मिला। जिसका वजन 2787.600 किलोग्राम निकला। जिसमें 1656.400 किलोग्राम सीपीएस पोस्ता स्ट्रॉ सहित (बगैर चीरा लगा हुआ डोडा) तथा 1131.200 किलोग्राम पोस्ता स्ट्रा (चीरा लगा हुआ डोडा) बरामद किया गया। जिसकी बाजार किमती कुल 64 लाख 3 हजार 400 रुपए बताई गई है। केन्द्रीय नारकोटिक्स अधिकारियों के अनुसार कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, ट्रक और कवर कार्गो के साथ बरामद पोस्ता स्ट्रॉ को जब्त करते हुए एक आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं आगे की जांच जारी है।

Post Views: 297
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

पटवारी की मौत से हड़कंप : सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप !

April 21, 2026

गर्मी ने फिर बदला स्कूलों का टाइम! रतलाम में फिर हुआ बड़ा फैसला

April 21, 2026

किसानों के साथ न्याय करे सरकार, अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन : वरुण श्रोत्रिय

April 20, 2026
Don't Miss
रतलाम

पटवारी की मौत से हड़कंप : सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप !

By EditorApril 21, 2026

– प्रताडऩा से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, रतलाम निवास पर दी जान रतलाम ।…

गर्मी ने फिर बदला स्कूलों का टाइम! रतलाम में फिर हुआ बड़ा फैसला

April 21, 2026

मंडी में गुंडागर्दी : व्यापारी पर जानलेवा हमला, अब पूरी मंडी बंद का ऐलान !

April 20, 2026

किसानों के साथ न्याय करे सरकार, अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन : वरुण श्रोत्रिय

April 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

पटवारी की मौत से हड़कंप : सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप !

April 21, 2026

गर्मी ने फिर बदला स्कूलों का टाइम! रतलाम में फिर हुआ बड़ा फैसला

April 21, 2026

मंडी में गुंडागर्दी : व्यापारी पर जानलेवा हमला, अब पूरी मंडी बंद का ऐलान !

April 20, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.