– पंचम दिवस संत नमन वैष्णव महाराज के प्रवचनों से उमड़ा भक्ति रस
सुजापुर/जावरा। उन्नीसवें श्री ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथा व्यास संत नमन जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग एवं बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण, रसपूर्ण एवं शास्त्रोक्त वर्णन किया। उनके प्रवचनों से कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
अधर्म के विनाश हेतु श्रीकृष्ण अवतार –
संत श्री ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। कंस के अत्याचारों से त्रस्त धरती पर देवकी की कोख से श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ। आधी रात को कारागार में हुए इस दिव्य प्रसंग का वर्णन सुन श्रद्धालु भावुक हो उठे।
गोकुल में नंदोत्सव और बाल लीलाओं की छटा –
वसुदेव द्वारा बालकृष्ण को गोकुल ले जाने, यशोदा मैया के वात्सल्य, नंद बाबा के नंदोत्सव, माखन चोरी, ग्वाल-बाल संग क्रीड़ा, पूतना वध एवं शकटासुर उद्धार जैसी बाल लीलाओं का सजीव चित्रण किया गया। कथा के दौरान जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कथा में पधारे विशिष्ट अतिथि पंचम दिवस की कथा में के.के.सिंह कालूखेड़ा (संरक्षक स्व. श्री ठा. महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला, तालिदाना), डॉ. दिलीप शाकल्य, हरिराम शाह, कीर्तिशरणसिंह, अनिल दसेड़ा (पूर्व न.पा. अध्यक्ष, जावरा), खेमराज पाटीदार, कुशलगढ़ तथा कृष्णकांत विश्वकर्मा (कृष्णा कलर्स, जावरा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इन्होने लिया पोथी पूजन का पुण्य लाभ –
कथा के प्रतिदिन होने वाले पोथी पूजन के मुख्य यजमान कन्हैयालाल राठौड़ एवं राधेश्याम राठौड़, सुजापुर रहे। पोथी पूजन का सौभाग्य हरीश राठौड़, बलराम सिंह सोलंकी, जयपाल सिंह सोलंकी एवं बाबूलाल टेलर को प्राप्त हुआ। अतिथियों का स्वागत सुजापुर समिति अध्यक्ष कल्लू चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर समिति पदाधिकारी पटेल अजय पाण्डेय, मनीष त्रिवेदी, ठाकुर नरवर सिंह सोलंकी (रावले), सत्यनारायण पाण्डेय, पूनमचंद राठौर, ठा. उदय सिंह सोलंकी, समरथ भाटी, मोहन प्रजापत, रामप्रसाद राठौर, गजेन्द्र चपडोद, ठा. भंवर सिंह सोलंकी (मारसाहब), सुनील पाण्डेय एवं छगनलाल राठौड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन पूर्व सरपंच सुभाष पांचाल, सुजापुर द्वारा किया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन स्वयं भू आद्य शक्ति पीठ श्री अम्बे माताजी मंदिर समिति (पहाड़ी वाली) एवं सकल पंच, समस्त ग्रामवासी सुजापुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में शीश नमाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

