• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»शहर की विभिन्न संस्थाओं में सूर्य की बारह कलाओं के साथ किया सूर्य नमस्कार, मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
जावरा

शहर की विभिन्न संस्थाओं में सूर्य की बारह कलाओं के साथ किया सूर्य नमस्कार, मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

EditorBy EditorJanuary 12, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
कमला नेहरु स्कूल में सूर्य नमस्कार करवाते ट्रेनर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– स्वामी विवेकानंद की जयंति पर शहर की विभिन्न संस्थाओं में हुआ सूर्य नमस्कार
– शहर के साथ अंचलों में भी हुआ सूर्य नमस्कार
– नपा में सूर्य नमस्कार के साथ देखा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
जावरा। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंति शहर में युवा दिवस के रुप में मनाई गई। युवा दिवस के अवसर पर सूर्य की बारह कलाओं के साथ सूर्य नमस्कार किया। नगर पालिका टाऊन हॉल में सुबह सूर्य नमस्कार के साथ योग प्राणायाम हुआ दोपहर में नपा सभागृह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। युवा दिवस पर शहर के साथ ही अंचलों की सभी शासकीय तथा अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में सूर्य नमस्कार किया गया।

सीएम राईज स्कूल में सूर्य नमस्कार करती छात्राऐं।

शहर के सीएम राईज स्कूल में युवा दिवस के अवसर पर में सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद नरगिस मंसूरी, विशेष अतिथि पार्षद रजत सोनी रहे। जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त पर्यंवेक्षक लीड बैंक अधिकारी दिलीप सेठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य राजेन्द्र बोस ने बताया कि योग निर्देशक शीतल सोनी नें विद्यालय में उपस्थित 231 विद्यार्थियों सहित 30 शिक्षको -शिक्षिकाओ को सूर्यनमस्कार की विभिन्न मुद्राओ सहित प्राणायाम करवाया। उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव नें स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अतिथियो का स्वागत अपारसिंह गंभीर, आर. एस. गेहलोत, वर्षा तिवारी, राकेश डारिया, मुकेश गेहलोत, कैलाशचंद्र कपासिया, पुनीत मेहता, आदि नें किया। संचालन सुनिल सोनी ने किया।
कमला नेहरु में भी हुआ युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार –
शा.कमला नेहरू कन्या उमावि में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्राचार्य राजाराम शिंदे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रेमकुमार अहिरवार खाद्य विभाग, विशेष अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जीएल आर्य, विकासखंड योग प्रभारी संजय पालीवाल रहे। अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर एवं सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम विद्यालय की छात्राओं समस्त विद्यालय स्टाफ, छात्रावास प्रभारी, जन शिक्षक एवं अतिथियों द्वारा किया गया। संचालन सुमित्रा बामनिया ने किया। आभार रितेश त्रिवेदी ने माना।

मॉडल स्कूल में सूर्य नमस्कार करते विद्यार्थी।

मॉडल स्कूल में हुआ सूर्य नमस्कार –
मॉडल स्कूल जावरा में भी युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। साथ ही रेडियो आकाशवाणी पर प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव का संदेश सुनाया गया साथ ही राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का प्रसारण हुआ। विद्यालय प्राचार्या निर्मला बैरागी स्वामी विवेकानंद के सतमार्गी जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को भविष्य हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय के शिक्षक योग गुरु डोंगरसिंह खन्ना, महेश कुमार नोटिया ने सभी विद्यार्थियों-शिक्षकों को सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग-प्राणायाम करवाया गया। उप प्राचार्या अलका पगारिया, मनोहर सिसोदिया, मनोज चतुर्वेदी, हेमंती रानी, जगपालसिंह चंद्रावत, राकेश राठौर, गौरव वर्मा आदि उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर में युवा दिवस पर मोजुद अतिथि।

सरस्वती पुरम पर भी मना युवा दिवस –
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम पर भी युवा दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम भारती जिला प्रमुख राजपाल सिंह पवार, विवेक भारती शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल रहे। प्रचार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया कि अतिथियों के साथ प्राचार्य रेणुबाला शर्मा ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चरित्र के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार और प्राणायम करवाया गया। इस दौरान एक विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा धारण कर आया, जिसें अतिथियों के साथ मंच पर बैठाया गया। संचालन ललिता पवार ने किया। आभार शनि जैन ने माना।

Post Views: 241
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

By EditorJuly 10, 2026

– प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गुड्डू पहलवान, पत्नी और बेटी पर दर्ज किया प्रकरण…

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.