– रहवासियों ने शराब दुकान हटाने पूर्व एसडीएम भाना को सौंपा ज्ञापन लेकिन नहीं हो पाई सुनवाई
– परेशान होकर रहवासियों ने अब पहुंचा सीएम हेल्प लाईन तक की शिकायत
जावरा। आबकारी निती के अन्तर्गत केाई भी शराब की दुकान स्कूल, अस्पताल तथा मंदिर के साथ ही रहवासी क्षैत्र में संचालित नहीं की जा सकती है, लेकिन जावरा में नीम चौक के लायसेंस पर संचालित होने वाली शराब की दुकान अस्पताल रोड़ स्थित कंचनश्री सिनेमा के परिसर में संचालित हो रही है, सिनेमा परिसर में सुबह से लेकर रात तक शराबी बैठे रहते है, वहीं रात के समय शराबी दुकान से शराब लेकर अस्पताल रोड़ पर बने घरों के ओटलों पर बैठकर शराब पीते है, गाली गलोज करते है और आपस में गंदगी भी करते है, कई बार तो शराबी नशे में धुत होकर इन घरों के बाहर पैशाब भी कर देते है, परेशान रहवासियों ने कई बार इस मामले की शिकायत की, लेकिन दुकान नहीं हट सकी, हालही में चिकित्सालय प्रभारी डॉ खराड़ी ने भी एसडीएम को अस्पताल रोड़ पर दुकान संचालित होने के चलते अस्पताल परिसर में शराबियों द्वारा बैठकर शराब पीने की शिकायत दर्ज करवाई है।
एसडीएम ने भी झाड़ा जिम्मेदारी से पल्ला –
इस दुकान को हटाने की शिकायत की, लेकिन नतिजा शुन्य ही निकला, हालही में रहवासियों ने एकत्रित होकर पूर्व एसडीएम अनिल भाना को उक्त दुकान को हटाने ज्ञापन सौंपा था, लेकिन एसडीएम ने पल्ला झाड़ते हुए दुकान को हटाना उनके क्षैत्राधिकार में नहीं होना बताते हुए रहवासियों को बैरंग लोटा दिया था। जिसके बाद अब परेशान होकर रहवासियों ने सीएम हेल्प लाईन पर शिकायत की है। रहवासियों की माने तो यदि सीएम हेल्प लाईन से भी उनकी इस समस्या का समाधान नहीं होता है, वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन व प्रशासन की रहेगी।

