– सीसी रोड़ और नाली निर्माण किए जाएंगे इन कॉलोनियों में
जावरा। विधानसभा चुनाव के बाद जावरा नगर की कालोनियों में विकास कार्यो को लेकर किये वादे को पूरा करते हुए विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने आधा दर्जन कालोनियों में 1 करोड़ 46 लाख रुपएसे अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति दिला दी। जिससे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
उल्लेखनीय है कि जावरा नगर में अवैध कालोनियों को वैध कराने व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से प्रयासरत विधायक डॉ पांडेय ने विधानसभा निर्वाचन के तुरंत बाद ही शासन स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए। डॉ पांडेय ने इन कालोनियों में निरीक्षण कर आमजन की कठिनाई को जाना और अधिकारियों को तुरंत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इन प्रस्तावों को लेकर डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा की और प्राथमिकता प्रस्तुत की। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भी विशेष निधि से जावरा नगर के लगभग 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी। जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के इन प्रयासों से अवैध से वैध हुई कालोनियों में विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
इन कॉलोनियों में होंगे विकास कार्य –
जानकारी के अनुसार विधायक डॉ पांडेय के प्रस्तावों पर नगरीय प्रशासन व विकास विभाग संचालनालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिनके कार्य प्रारंभ होने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।विधायक डॉ पांडेय द्वारा अनुशंसित कार्यो में जावरा नगर कृष्णा कालोनी गली न 01, 02 एवं 03 में सी.सी. रोड निर्माण, कृष्णा कालोनी पार्ट ए में नाली निर्माण कार्य, पटेल -1, पटेल-2 व हातिम कालोनी पिपलौदा रोड में सी.सी. रोड़ एव नाली निर्माण कार्य, ध्यान मंदिर मंदिर के पीछे में सी.सी. रोड़ एवं ध्यान मंदिर के पीछे एवं मेन रोड तक जावरा में नाली निर्माण कार्य, काशीराम कालोनी जावरा में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य सम्मिलित है। इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष है। विधायक डॉ पांडेय ने जावरा नगर को करोड़ो की सौगात देने पर नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आभार माना।

