– जावरा शाखा को बताया जिले में प्रथम, सेवा कार्यों की सराहना
– डॉ अयाज के साथ एक लाख वीं सोनोग्राफी करवाने महिला को भी किया सम्मानित
जावरा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा निरंतर मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की श्रृंखला में एक लाख सोनोग्राफी पूर्ण होने के अवसर पर डॉक्टर एवं पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के अध्यक्ष प्रितेश गादिया, कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, मानव सेवा समिति रतलाम के मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला तथा जावरा अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालडिय़ा रहे। अनुविभागीय अधिकारी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सुनील जायसवाल के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर, नरेश मारवाड़ी, नंदकिशोर मांदलिया और मुकेश भाटी सहित सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। रेडक्रॉस में निरंतर सेवा देने वाले धर्मेंद्र सिंह तोमर का भी डायरेक्टर्स द्वारा विशेष सम्मान किया गया।
जिले की सभी शाखाओं में जावरा प्रथम स्थान पर –
मुख्य अतिथि प्रितेश गादिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम जिले की सभी शाखाओं में जावरा शाखा प्रथम स्थान पर कार्य कर रही है। उन्होंने शाखा की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कोषाध्यक्ष संजय लुनिया ने सभी डायरेक्टर्स को बधाई देते हुए सेवा कार्यों को और आगे बढ़ाने की बात कही। अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालडय़िा ने रेडक्रॉस के प्रत्येक कार्य में सदैव सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया, वहीं मोहनलाल मुरलीवाला ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी समय-समय पर मानव सेवा समिति के माध्यम से ब्लड कैम्प आयोजित करती रहती है।
एक लाख वी सोनोग्राफी करवाने वाली महिला सम्मानित –
समारोह के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी में सोनोग्रॉफी करने वाले डॉ. अयाज खान के साथ सोनोग्रॉफी करवाने वाली एक लाख वी महिला नीलम का भी अतिथियों और रेडक्रॉस सोसायटी जावरा के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। साथ ही शहर के सभी पत्रकारों का भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला प्रतिनिधि शिवेंद्र माथुर ने किया तथा अंत में आभार कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने माना। समारोह में सेवा कार्यों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए समाजहित में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प भी लिया गया।
००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

