जावरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में 27 दिसंबर को जावरा में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम ‘हिंदुत्व का शंखनाद’ के निमित्त आज संत पदयात्रा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ।
संत पदयात्रा का शुभारंभ प्रात: जगन्नाथ महादेव मंदिर से हुआ,जहाँ साधु-संतों द्वारा विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात यात्रा बजाजखाना, घंटाघर, हंगामा चौक, पिपली बाजार, शुक्रवारिया, गोवर्धननाथ चौराहा होते हुए गीता भवन पहुँची। गीता भवन में सभी संतों ने राम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर उपस्थित संतों एवं भागवताचार्यों ने 27 दिसंबर को होने वाले ‘हिंदुत्व का शंखनाद’ कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया।
यात्रा में प्रमुख रूप से संत प्रकाशनाथ (श्रीनाथ आश्रम, करवाखेड़ी), संत दिनेश व्यास (नीलकंठ आश्रम, घटवास), संत रघुनाथ दास त्यागी महाराज (आश्रम पिपलिया जोधा), संत सेवकदास (नरसिंह मंदिर, कलालिया), संत राजू गुरुजी चकाचक महाराज (बडायला चौरासी), संत मनोज कश्यप (शेरपुर), भागवताचार्य पुष्पेंद्र शर्मा (खेड़ापति हनुमान मंदिर, जावरा) एवं भागवताचार्य श्यामसुंदर शर्मा (जावरा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की रूपरेखा विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विभाग सहसंयोजक राधेश्याम आंजना, जिला अध्यक्ष मधुसूदन पाटीदार, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष जीवन सिंह गुर्जर, सामाजिक समरसता प्रमुख गोविंद चौहान, सह मंत्री लाल सिंह राठौड़, जिला सेवा प्रमुख ओंकार दास, जिला सह गोरक्षा प्रमुख हरीश, सहसंयोजक संदीप राठौर, सह बौद्धिक प्रमुख राहुल सिंह, नैतिक शिक्षा प्रमुख राहुल पाटीदार, सुरक्षा प्रमुख विकास सोनी, जावरा प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेन्दु जोशी सहित जिला, प्रखंड, खंड एवं मोहल्ला समिति के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संत पदयात्रा के माध्यम से पूरे नगर में हिंदुत्व के प्रति चेतना, एकजुटता एवं उत्साह का संदेश दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

