– रहवासी बोले ना पुलिस ध्यान दे रही, ना ट्रेफिक विभाग, मंडी प्रशासन भी लाचार
जावरा। शहर के मध्य स्थित तिलक सब्जी मंडी में जगह की कमि के चलते प्रशासन ने खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी में सब्जी की निलामी हेतु मंडी को यहां शिफ्ट कर दिया, लेकिन जिस दिन मंडी में निलामी बंद रहती है, उस दिन सब्जी विक्रेता और किसान मंडी के बाहर की अस्थायी मंडी लगा लेते है। सड़के दोनो और सब्जी वाले अतिक्रमण कर दुकान लगा लेते है और जाम लगा देते है, जिससे सुबह के समय प्रतिदिन निकलने वाली स्कूल बसों और रहवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है, वहीं जाम के दोरान ना तो पुलिस मौजुद रहती है और ना ही कोई ट्रोफिक जवान, मंडी प्रशासन गेट पर ताला लगा देता है, ऐसे में परेशानी आम लोगों को उठानी पड़ती है। शुक्रवार को भी मंडी में निलामी बंद थी, ऐसे में सब्जी विक्रेताओं ने सड़क के दोनो और अपनी दुकाने लगा ली, जिससे जाम की स्थिति बन गई, शुक्रवार को इसी जाम में दो ऐम्बूलेंस भी फंस गई। रहवासियों ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंडी प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है ।

