जावरा। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ रतलाम पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एम.डी. ड्रग्स नेटवर्क पर सीधा वार किया है। चौकी ढोढर, थाना रिंगनोद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर घेराबंदी कर 160 ग्राम एम.डी.ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है।
मुखबिर सूचना पर सटीक कार्रवाई –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी ने मुखबिर सूचना पर 04 फरवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए घेराबंदी की।
पहला आरोपी—पुराने केस में फरार –
महु-नीमच फोरलेन रोड, एमपीईबी ग्रिड के सामने ढोढर से इमरान खान (39) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 60 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई। चौंकाने वाली बात यह कि इमरान पहले से ही थाना रिंगनोद एनडीपीएस का आरोपी हैं, जो कि फरार चल रहा था
कड़ी पूछताछ, दूसरा सिरा बेनकाब –
इमरान से पूछताछ में मिली अहम जानकारी पर तत्काल दूसरी टीम गठित की गई। उसकी निशानदेही पर ढोढर रोड, मोयाखेड़ा से सलमान खान (32) को धर दबोचा गया, जिसके पास से 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल आरोपी पी.आर. पर हैं, जबकि ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पूछताछ तेज़ी से जारी है।
160 ग्राम एमडी के साथ दो गिरफ्तार –
पुलिस ने मामले में इमरान खान, पिता गबु खान, उम्र 39, निवासी गाजीपुरा, थाना धामनोद, जिला धार तथा सलमान खान, पिता मोहम्मद शफी खान, उम्र 32, निवासी सोनगरी, थाना दलोदा, जिला मंदसौर को गिर$फतार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से एम.डी. ड्रग्स 160 ग्राम अनुमानित कीमत रुपए 16 लाख की जब्त की हैं। मामले में निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्र.आर. राहुल उपाध्याय, आर. जितेंद्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा, कृष्णपालसिंह, नरेंद्रसिंह जगावत की भूमिका सराहनीय रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

