– चौपाटी क्षेत्र के वार्ड 28, 29 व 30 में मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजन
जावरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चौपाटी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28, 29 एवं 30 में लोकतंत्र को मजबूत करने एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (क्चरुह्र) एवं सहायकों ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बीएलओ आशीष धारीवाल ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सहायकों को मतदाता जागरूकता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची शुद्ध और त्रुटिरहित रहे।
कार्यक्रम में इलेक्शन सुपरवाइजर धर्मेंद्र सिंह विश्नावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं पत्रकार शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की नींव है और क्चरुह्र इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। इस अवसर पर शाकिर अली, दीपिका डोडिया, सुमन सोडानी, अनिता रघुवंशी, सीता चावला एवं सैय्यद सुरूर अली सहित सभी बीएलओ एवं सहायकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कर शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। मतदाता दिवस के इस आयोजन ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जिम्मेदार नागरिकता का संदेश भी दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

