• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पेंशन केवल व्यवस्था नहीं, सेवा और सक्रियता जीवन का आधार : सी.एम. मेहता
जावरा

पेंशन केवल व्यवस्था नहीं, सेवा और सक्रियता जीवन का आधार : सी.एम. मेहता

EditorBy EditorJanuary 20, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– वार्षिक सम्मेलन में पेंशनरों के हितों की सुरक्षा व संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
जावरा। पेंशन एक शासकीय प्रक्रिया मात्र नहीं है, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी व्यक्ति को सक्रिय, सृजनशील और समाजोपयोगी बने रहने का माध्यम है। पेंशनर को अपने अनुभव और ऊर्जा का उपयोग समाजहित में निरंतर करते रहना चाहिए।
उक्त विचार पेंशनर्स समाज शाखा जावरा के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ सी.एम. मेहता, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि भारतीय स्टेट बैंक शाखा जावरा के मुख्य प्रबंधक संतोष वर्मा ने पेंशनरों को बैंकिंग संबंधी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पेंशनर संघ रतलाम के अध्यक्ष सुरेन्द्र छाजेड़ ने की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को एकजुट रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी तथा शासन की प्रतिकूल नीतियों का संगठित रूप से विरोध करना होगा।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ –
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सरस्वती वंदना वरिष्ठ सदस्या कलावती शर्मा ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत शाखा अध्यक्ष देवीशरण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हरिसिंह चन्द्रावत, डॉ ए.एन. पालीवाल, अम्बालाल चौधरी, केसरीमल कासोट, अभय श्रीवास्तव, शाद मोहम्मद खान, मांगीलाल जेलवाल एवं राधेश्याम धनोतिया सहित अन्य सदस्यों ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सत्यनारायण वर्मा, मदनलाल पंचावत, सरदारमल धारीवाल, ओमप्रकाश पाठक, शकुन्तला बैरागी, गीतादेवी सोनी, निरंजना श्रोत्रिय आदि शामिल थे। स्वागत भाषण अवधनारायण पालीवाल ने दिया, जबकि संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन सचिव रामनिवास शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, 29 को आयुर्वेदिक स्वास्थ शिविर –
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य महेश जोशी, हरिसिंह चन्द्रावत, मधुसूदन त्रिवेदी तथा शहजाद खान का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही गत वर्ष दिवंगत हुए सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 29 जनवरी 2026 को पेंशनर्स समाज शाखा जावरा द्वारा सभी पेंशनरों एवं नागरिकों के लिए नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं औषधि वितरण किया जाएगा। संचालन ओमप्रकाश त्रिवेदी ने किया। आभार कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रावत ने माना।

Post Views: 158
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.