– जावरा में प्रथम आगमन पर हुआ कार्यकर्ता परिचय और संवाद कार्यक्रम
जावरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के जावरा आगमन पर आयोजित कार्यकर्ता परिचय एवं संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन-धन से देश और संगठन के लिए समर्पित रहता है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कार्यकर्ता परिचय एवं संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसी भी पद या दायित्व पर रहते हुए सदैव देश की प्रगति और उन्नति के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं में दी जाने वाली राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंचती है, जबकि पूर्व की सरकारों में एक रुपये में से केवल 15 पैसे ही नीचे तक पहुंच पाते थे। पाटीदार ने अपने प्रथम जावरा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत को यादगार बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
वक्ताओं ने रखी अपनी बात –
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर महावर ‘नंदू पहलवानÓ ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो प्रदेश की 51 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार ‘बालू सेठÓ ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने उनके कार्यकाल में विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय चुनावों में पूरी मेहनत से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप सभी स्तरों पर भाजपा को विजय मिली और भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा। कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार का साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश भाटी (एडवोकेट) ने किया, आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोलंकी ने माना।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सुरेंद्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, अनिल मंडावरा, राजेश चौहान, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप यादव, भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, जावरा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पांचाल, राजेन्द्रसिंह देवड़ा, लोकेश शर्मा सहित जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, आईटी सेल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

