– विद्यालय प्रबंधन ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर किया सम्मान
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पूरे सम्मान के साथ सराहा गया।
समारोह के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर विनोद मूणत एवं कमल मूणत ने मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस आत्मीय सम्मान ने विद्यार्थियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया और उनके चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई दी।
प्रेरणादायक उद्बोधन से किया मार्गदर्शन –
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पियूष मूणत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर विनोद मूणत ने कहा कि मेहनत और लगन ही सफलता का मूल मंत्र है, इसे कभी न छोड़ें। वहीं कमल मूणत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की सफलता आपके जीवन की नई शुरुआत है, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
टॉपर्स ने बढ़ाया विद्यालय का मान –
उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम भव्या डूंगरवाल (95.6 प्रतिशत), द्वितीय पायल जैन (87.4 प्रतिशत), तृतीय सृष्टि पाटीदार (86.8 प्रतिशत) रहे। इसके अलावा लब्धि रांका (86.4 प्रतिशत), आर्यन सिंह तोमर (85.8 प्रतिशत), अदिति शर्मा (84.8 प्रतिशत), ज्योति पाटीदार (84.4 प्रतिशत), निहाल सिंह गौड़ (84.2 प्रतिशत), यशप्रताप सिंह (84 प्रतिशत), माहिर सूर्यवंशी (83.8 प्रतिशत), शिवम चौहान (83.8 प्रतिशत), भूमिका पाँचाल (83.4 प्रतिशत), चंचल राठौर (82.4 प्रतिशत), अनिरुद्ध सिंह राजावत (82 प्रतिशत), मुमशाद अली (81.4 प्रतिशत), इकरा खान (80.8 प्रतिशत), प्रार्थना जोशी (80.2 प्रतिशत), एंजेल मंसुखानी (80 प्रतिशत), वीरमराज सराफ (79.8 प्रतिशत), विध्या भूरिया (79.2 प्रतिशत), राज फुलवानी (79 प्रतिशत), कृतिका कुंवर (78.8 प्रतिशत), आरव सेठिया (78.8 प्रतिशत), जिज्ञासा चौहान (77.8 प्रतिशत), सिमांसी पाटीदार (77.6 प्रतिशत), वेदांश भट्ट (77.6 प्रतिशत), रोशनी भावेल (77.4 प्रतिशत), चित्रांशी मेवाड़ा (77.4 प्रतिशत), संस्कृति पंडित (77.4 प्रतिशत), मोह ठाक्कर (77 प्रतिशत), सम्यक पगारिया (76.2 प्रतिशत), मीत चंचलानी (75.8 प्रतिशत), जिया पाटीदार (74.4 प्रतिशत), सुमन रचवानी (74.4 प्रतिशत), हिमांशी पाटीदार (73.8 प्रतिशत), इच्छा आंजना (73 प्रतिशत), हरिओम चौहान (72.6 प्रतिशत), अनंत धाकड़ (72.6 प्रतिशत), गर्व अरोरा (72.6 प्रतिशत), राजवर्धन सिंह (72.4 प्रतिशत), हर्षित पोरवाल (72.2 प्रतिशत), अमिता पोरवाल (71.8 प्रतिशत), युवराज चौहान (71.6 प्रतिशत), शहनवाज मंसूरी (71 प्रतिशत), सिद्धार्थ पोखरना (70.8 प्रतिशत), मान्या चावला (70.6 प्रतिशत) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया हैं। यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

