• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बना परेशानी का अड्डा
जावरा

जावरा रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बना परेशानी का अड्डा

EditorBy EditorFebruary 5, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– बुनियादी सुविधाएँ नदारद, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जैन वरिष्ठ सेवा समिति ने डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन
जावरा। जावरा का रेलवे स्टेशन, जो हजारों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है, आज खुद अव्यवस्थाओं और लापरवाही का शिकार बना हुआ है। यात्रियों को हो रही लगातार समस्याओं और सुविधाओं की भारी कमी को लेकर श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा ने भारतीय रेलवे के डीआरएम कार्यालय रतलाम के नाम 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन स्टेशन मास्टर जावरा को सौंपकर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि जावरा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। प्लेटफार्म नंबर दो से बाहर जाने के लिए बना कच्चा और कीचड़ से भरा मार्ग न केवल अव्यवस्थित है, बल्कि कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। प्लेटफार्म नंबर दो पर आज तक टिकट खिड़की की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को टिकट के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्टेशन पर न तो पर्याप्त पेयजल व्यवस्था है और न ही वातानुकूलित प्रतीक्षालय या कैंटीन जैसी जरूरी सुविधाएँ। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री घंटों असुविधा झेलने को मजबूर हैं।
एस्केलेटर लगाए जाने की मांग –
ज्ञापन में प्लेटफार्मों के बीच सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए एस्केलेटर लगाए जाने की मांग की गई है। दोनों प्लेटफार्म पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली (कोच डिस्प्ले) नहीं होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी रहती है। इसी अव्यवस्था के चलते कई बार महिलाएँ, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
साप्ताहिक ट्रेनो के ठहराव की भी मांग –
समिति ने यह भी सवाल उठाया कि जावरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर कई लंबी दूरी की और साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव क्यों नहीं दिया जा रहा है। यात्रियों को मजबूरी में अन्य शहरों से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
शौचालय भी बंद, पार्किंग भी नहीं हैं निर्धारित –
स्टेशन के बाहर कोल इंडिया द्वारा निर्मित शौचालय आज भी टेंडर प्रक्रिया लंबित होने के कारण बंद पड़ा है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वहीं वाहन पार्किंग की कोई निर्धारित व्यवस्था न होने से स्टेशन परिसर के बाहर अराजकता का माहौल बना रहता है और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समिति ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो यात्रियों का आक्रोश और बढ़ेगा। रेलवे प्रशासन को चाहिए कि वह जावरा रेलवे स्टेशन की दुर्दशा पर गंभीरता से ध्यान दे और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करे। ज्ञापन का वाचन समिति अध्यक्ष अभय सुराणा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सेठिया ने किया तथा आभार सचिव राजकुमार हरण ने माना।
स्टेशन मास्टर ने दिया आश्वासन –
स्टेशन मास्टर रतिराम मीना ने समिति को आश्वस्त किया कि 13 सूत्रीय मांग पत्र संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा और जिन समस्याओं का निराकरण संभव होगा, उसकी जानकारी समिति को दी जाएगी। इस अवसर पर आनंदीलाल संघवी, प्रकाशचंद संघवी, नेमीचंद जैन, कनकमल चौरडिय़ा, प्रदीप सेठिया, प्रकाश कोठारी, अशोक धोका, ऋषभ छाजेड़, अभय सुराणा, राजकुमार हरण सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Post Views: 233
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
रतलाम

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

By EditorSeptember 29, 2026

– रतलाम पुलिस के 10 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल…

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.