• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में गूंजा परशुराम का जयघोष : ऐतिहासिक वाहन रैली से शहर हुआ धर्ममय
जावरा

जावरा में गूंजा परशुराम का जयघोष : ऐतिहासिक वाहन रैली से शहर हुआ धर्ममय

EditorBy EditorApril 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– प्रकटोत्सव पर दो दिवसीय भव्य आयोजन, रविवार को अभिषेक व महाआरती
जावरा। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर जावरा शहर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। पूरे शहर में धार्मिक माहौल और जयघोष की गूंज रही। भगवान परशुराम के भजनों के साथ समाजजनों ने शहरभर में वाहनों पर भगवा ध्वज लहराते हुए जयघोष के साथ रैली निकाली। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन को लेकर शहर में पहले से ही जबरदस्त तैयारियां की गई थीं। शनिवार शाम 4 बजे कॉलेज ग्राउंड से रैली का शुभारंभ हुआ, जो चौपाटी चौराहा, रेलवे ओव्हर ब्रिज, पुलिस थाना रोड, रतलामी गेट, लक्ष्मीबाई रोड, नीम चौक, कमानी गेट, कोठी बाजार, बजाज खाना, घंटाघर चौराहा, चूड़ी बाजार, जवाहर पथ, पिपली बाजार, शुक्रवारिया, गोवर्धननाथ चौराहा और रावण दरवाजा होते हुए रामबाग मैदान पहुंची, जहां इसका रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली का स्वागत करणी सेना परिवार, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, अभिभाषक संघ जावरा, विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर किया। रैली में बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्ति व पुरुष शामिल रहे। वातावरण जय परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। शहर के हर कोने में श्रद्धा और उल्लास का माहौल नजर आया।रविवार को होंगे प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान –
प्रकटोत्सव के दूसरे दिन, रविवार 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे से धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान अभिषेक, ध्वजारोहण, हवन और आरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। सर्व ब्राह्मण समाज आयोजन समिति ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Post Views: 103
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026
Don't Miss
जावरा

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

By EditorAugust 10, 2026

– टेबल टेनिस के 10 खिलाड़ी संभाग स्तर पर दिखाएंगे दमखम – बैडमिंटन के 4…

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.