– ईशान जोशी, मोहित शाही और शाश्वतराज सिंह करेंगे जावरा व उज्जैन संभाग का नाम रोशन
जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि संघ के तीन प्रतिभावान खिलाड़ी ईशान जोशी, मोहित शाही एवं शाश्वतराज सिंह का चयन 69वीं शालेय मिनी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु किया गया है। यह प्रतियोगिता दिनांक 23 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक जबलपुर में आयोजित की जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए संघ सचिव विजय पामेचा ने बताया कि गत माह जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तीनों खिलाडय़िों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उज्जैन संभागीय दल राज्य विजेता बना, जिसके फलस्वरूप इन खिलाडय़िों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।
प्रशिक्षक सिसौदिया मध्यप्रदेश टीम के प्रशिक्षक नियुक्त –
इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बनाते हुए संघ के प्रशिक्षक रविंद्र सिंह सिसोदिया को मध्य प्रदेश शालेय बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश टीम दिनांक 17 दिसंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक जबलपुर में सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं गहन प्रशिक्षण में रहेगी।
सफलता पर इन्होने दी बधाई –
संघ की इस उल्लेखनीय सफलता पर संघ अध्यक्ष एवं नगर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, चेयरमेन एसडीएम अनिल जायसवाल, खेल गुरु व्ही. पी. रिछारिया, प्रकाश मेहरा, डॉ. सुरेश मेहता, अशोक सेठिया, महेंद्र गंगवाल, सुशील कोचट्टा, अरुण संघवी, विकास जायसवाल, विनोद चौरसिया सहित प्रशिक्षकगण अपार सिंह गंभीर, मनुदेव सिंह चंद्रावत, मुकेश केथवास, दीप्शी ठक्कर, प्रदीप ठाकुर, अभिषेक पामेचा, युवराज सिंह चंद्रावत एवं संघ के समस्त सदस्यों व खिलाडय़िों ने चयनित खिलाडय़िों और कोच को हार्दिक बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। जावरा जिले के लिए यह उपलब्धि न केवल गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाडय़िों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

