– जावरा प्रभारी तहसीलदार पारस वेश को भेजा सैलाना
– कलेक्टर ने शुक्रवार को जारी किया आदेश
जावरा/रतलाम। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कलेक्टर कार्यालय रतलाम ने जावरा तहसील में नए तहसीलदार की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार सहदेव मोरे को जावरा का नया तहसीलदार बनाया गया है। अब तक जावरा में प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्यरत पारस वेश का तबादला कर उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, सैलाना पदस्थ किया गया है।
नए तहसीलदार : सहदेव मोरे
धार जिले से स्थानांतरित होकर आए सहदेव मोरे अब जावरा तहसील की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक अनुभव के चलते उनसे बेहतर कार्यप्रणाली और तेज़ निर्णय की उम्मीद की जा रही है।
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश –
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे जावरा तहसील में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की संभावना है। संभवत: शुक्रवार की शाम तक नवागत तहसीलदार जावरा पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

