जावरा। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान में सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम बंगाल राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा 15 से 20 दिसंबर 2025 तक हुगली (पश्चिम बंगाल) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश पुरुष हैंडबॉल टीम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष दीपक जैन ‘टीनूÓ एवं महासचिव डॉ. हरदीपसिंह रूपल द्वारा की गई।
इस प्रतियोगिता में रतलाम जिले की जावरा हैंडबॉल क्लब के तीन प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन मध्यप्रदेश की 16 सदस्यीय टीम में हुआ है। रतलाम जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षत जैन, मोहित मौर्य एवं शिवम यादव को टीम में स्थान मिला है। चयनित तीनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम के साथ प्रतियोगिता स्थल हुगली पहुँच चुके हैं। उनके चयन पर जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

