• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»हादसों का स्पॉट बनी पिपलौदा रोड़ से आक्यादेह की सड़क, मोटी गिट्टी से रोज हो रहे हादसे, जिम्मेदार नदारत
जावरा

हादसों का स्पॉट बनी पिपलौदा रोड़ से आक्यादेह की सड़क, मोटी गिट्टी से रोज हो रहे हादसे, जिम्मेदार नदारत

EditorBy EditorFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– बरगढ़-भैसाना फंटे रिंग रोड का काम फिर ठप, PMGSY की बनी सड़क खोदकर डाली गिट्टी
— निर्माण से लेकर आज तक अधूरी ‘बायपास’ योजना बनी प्रशासनिक लापरवाही की मिसाल
जावरा। मुआवज़े की फाइलों में उलझी सरकारी व्यवस्था और ठेकेदार की मनमानी ने एक बार फिर आम जनता को सज़ा दे दी है। पिपलोदा रोड से ग्राम आक्या देह तक पहले से बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की पक्की सड़क को ठेकेदार ने बेरहमी से खोद डाला। ऊपर से मोटी गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को रोज़ जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का साफ कहना है कि ठेकेदार को यह पूरी जानकारी पहले से थी कि कुछ किसानों को अब तक मुआवज़ा नहीं मिला है और वे अपनी जमीन पर काम नहीं करने देंगे। इसके बावजूद ठेकेदार ने बिना तैयारी और सहमति के सड़क खोद दी। नतीजा—काम बंद, सड़क बदहाल और जनता त्रस्त। स्थिति यह है कि कुछ लोगों को मुआवज़ा न मिलने के कारण विरोध शुरू हुआ और निर्माण कार्य फिलहाल पूरी तरह ठप हो गया। ठेकेदार काम रोककर चैन की नींद सो रहा है, जबकि खुदी हुई सड़क से गुजरती जनता हर दिन धूल, गिट्टी और हादसों का सामना कर रही है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, चारपहिया वाहनों के टायर और सस्पेंशन जवाब दे रहे हैं और किसी बड़े हादसे का खतरा लगातार मंडरा रहा है।मुआवज़े की फाइल आखिर अटकी कहां हैं ? –
अब इस मामले में बड़ा सवाल यह उठ रहा हैं कि अपने निमार्ण के बाद से अब तक अधुरी पड़ी इस सड़क और आक्यादेह के किसानों के मुआवजे वाली फाईल आखिर कहां अटकी हुई हैं। जावरा लोक निर्माण विभाग में या फिर जिला कलेक्टर कार्यालय में या फिर शासन स्तर से ही इसका निराकरण नहीं हो पाया हैं। इसका स्पष्ट जवाब न विभाग के पास है, न प्रशासन के पास। जवाबदेही शून्य है, जबकि परेशानी सौ फीसदी जनता की है, जो वे भुगत रही हैं।
बदले कई ठेकेदार, फिर भी काम अधुरा –
यह पूरा मामला बरगढ़ से भैसाना फंटे तक निर्माणाधीन रिंग रोड से जुड़ा है, जिसमें इसके निर्माण प्रारंभ होने से लेकर अब तक कई ठेकेदारों के हाथ बदल चुका है। कभी जमीन अधिग्रहण अधूरा, कभी किसानों को मुआवज़ा नहीं, कभी फंड की कमी—हर बार नई वजह, हर बार वही नतीजा अधूरी सड़क।बगैर ओव्हरब्रिज नहीं सफल रिंग रोड़ –
इस रिंग रोड को जावरा शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बायपास के रूप में विकसित किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि जब तक भैसाना में रेलवे ओवरब्रिज नहीं बनता, तब तक इस बायपास की सफलता केवल कागजों तक सीमित रहेगी। फिलहाल वहां बना रेलवे अंडरब्रिज बड़े वाहनों के लिए अनुपयोगी है, जिससे भारी ट्रैफिक आज भी शहर के भीतर घुसने को मजबूर है। आज हालात यह हैं कि न सड़क पूरी, न बायपास चालू, न मुआवज़ा मिला—और जवाबदेही किसी की नहीं। सवाल यह नहीं कि गलती किसकी है, सवाल यह है कि इस लापरवाही की कीमत आखिर जनता ही क्यों चुकाए ? अगर समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो यह सड़क नहीं—आम लोगों के सब्र की परीक्षा बनकर रह जाएगी।

Post Views: 144
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
रतलाम

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

By EditorSeptember 29, 2026

– रतलाम पुलिस के 10 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल…

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.