• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, September 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकली प्रभु श्रीराम मंदिर की प्रतिमाएं, पीपली बाजार में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ
जावरा

गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकली प्रभु श्रीराम मंदिर की प्रतिमाएं, पीपली बाजार में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ

EditorBy EditorJanuary 18, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– कलश यात्रा के साथ प्रभु की प्रतिमाओं ने किया नगर भ्रमण
जावरा। श्री राम मंदिर जांगड़ा पंच पोरवाल समाज ट्रस्ट पिपली बाजार जावरा द्वारा आराध्य देव प्रभु श्रीराम के प्राचीनतम भव्य मंदिर की नव प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव गुरुवार से भगवान श्री गणेश की पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। प्रभु श्री राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा व श्री राम मारुति महायज्ञ का पांच दिवसीय आयोजन गुरुवार से प्रारंभ होकर 22 जनवरी 2024 तक भव्य रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न होगा। गुरुवार को सुबह गणेश पूजन के बाद शाम को कलश यात्रा के साथ प्रभु की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण करवाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।


समाज के अखिलेश मांदलिया व राहुल पोरवाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे श्री गणेश पूजन, हेमाद्रि, प्रायश्चित कर्म, पंचाग कर्म, मंडप प्रवेश सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाए यज्ञाचार्य पं. रविन्द्र उपाध्याय ने करवाई। श्रीराम मंदिर जांगड़ा पंच पोरवाल ट्रस्ट अध्यक्ष शिवकुमार सेठिया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, ओमप्रकाश मांदलिया, सचिव श्याम मोदी, कोषाध्यक्ष रमेशचन्द्र धनोतिया, ट्रस्टीगण मदनलाल पोरवाल, अशोक सेठिया, संजय सेठिया (टीटू), नंदकिशोर मांदलिया, नरेन्द्र सेठिया, प्रहलाद पोरवाल के साथ पोरवाल महिला मंडल की अध्यक्ष पिंकी मांदलिया, सचिव अनिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीमा धनोतिया के साथ पोरवाल नवयुवक मंडल, पोरवाल सोश्यल ग्रुप, जावरा, पोरवाल बहु मंडल के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी समाजजनों से श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा के सभी धार्मिक अनुष्ठानों में  शामिल होने का अनुरोध किया है।

गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले प्रभु श्रीराम –
दोपहर करीब 1.30 बजे कलश यात्रा, प्रभु प्रतिमाओं का नगर भ्रमण व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो पीपली बाजार स्थित श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर पुरे शहर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करती हुई पुन: श्रीराम मंदिर पर पहुंची। कलश शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। प्रभुकी प्रतिमाओं को लाभार्थी अपने सिर पर तथा बग्गी में लेकर चल रहे थे। बेण्ड, डीजे की धुन पर श्रीराम के भजनों के बीच समाज के पुरुष सफेद वस्त्र तथा महिलाऐं लाल व केसरिया साड़ी में शामिल रही। प्रभु की शोभायात्रा में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान के साथ अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, महासभा के पूर्व अध्यक्ष बंसीलाल धनोतिया (नीमच), अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डबकरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र उदिया, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र काला (आलोट), मंदसौर महासभा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, श्री पोरवाल कुटुंब सहाय संस्था के अध्यक्ष सौरभ रत्नावत, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष मुजावदिया, प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल (देवास), महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज पोरवाल, महामंत्री राजेश पोरवाल (मीनावद), उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पोरवाल, शामगढ़ पोरवाल समाज अध्यक्ष मनोज मुजावदिया, शामगढ़ नगर अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, अनिल पोरवाल रतलाम आदि मौजुद रहे।

Post Views: 221
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.