• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, May 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में इतिहास रचा : सर्वसमाज का पहला इज्तेमाई शादी सम्मेलन, 12 जोड़ों का विवाह/निकाह
जावरा

जावरा में इतिहास रचा : सर्वसमाज का पहला इज्तेमाई शादी सम्मेलन, 12 जोड़ों का विवाह/निकाह

EditorBy EditorMay 3, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– एक ही छत के नीचे 12 जोड़ों का विवाह/निकाह, शहर ने दी दुआएं और आशीर्वाद
जावरा। गोस अल-मददगार गु्रप द्वारा जावरा शहर में पहली बार सर्वसमाज का इज्तेमाई (सामूहिक) शादी सम्मेलन आयोजित किया गया, जो अत्यंत भव्य और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें विभिन्न समाजों के 12 जोड़ों का विवाह एवं निकाह एक साथ संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह (शेरपुर) एवं ख़ानकाह-ए-आलिया हैदर नक़्शबंदिया के सज्जादा नशीन फज़़ल हैदर साहब उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए इस सामाजिक पहल की सराहना की। विशेष रूप से फज़़ल हैदर साहब ने पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
इन लोगों की रही महत्वपूर्ण भूमिका –
कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन अलिज़मान खान द्वारा किया गया। सक्रिय सदस्यों में गोरू सुलेमानी, भूरू पठान, असलम मेव, अनवर नूरी, हाफिज शाकिर, सईद मंसूरी, गुलाम हुसैन, ताहिर मंसूरी, शाहरुख डेविड और अरबाज़ खान सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।दुल्हनों को दिया घरेलू सामान, 5000 लोगों ने किया भोजन –
कमेटी के अनुसार, जावरा में इस प्रकार का यह पहला आयोजन था जिसमें सभी दुल्हनों को आवश्यक घरेलू सामान (दहेज) भी प्रदान किया गया। सम्मेलन में करीब 5000 लोगों के लिए उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था की गई, जिसे सभी ने सराहा।
भविष्य में और बड़े स्तर पर होगा आयोजन –
पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से किया गया। आयोजकों ने भविष्य में इस सम्मेलन को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना भी व्यक्त की, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके। प्रशासन और शहरवासियों का मिला भरपूर सहयोग –
इस अवसर पर शहर काज़ी भूरू भाईजान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन, नगर पालिका, पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसके लिए आयोजक समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post Views: 26
#jaora news #jivansingh sherpur #karnisena pariwar #MPNEWS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

By EditorMay 13, 2026

– वाणिज्य संकाय में पाया जिले में पहला स्थान जावरा। अगर मेहनत सच्ची हो, लगन…

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026

JPL सीजन 5 फाइनल : हुमेरा किंग्स और SR टाइटन्स आमने-सामने, जावरा में क्रिकेट का महामुकाबला

May 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.