– भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल और राहुल ओस्तवाल के निवास पर हुआ स्वागत सम्मान
जावरा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के जावरा आगमन पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रथम नगर आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रथम जावरा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वे अल्प प्रवास पर जावरा पहुंचे, जहां वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, राहुल ओस्तवाल एवं ओस्तवाल परिवार के निवास पर उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के साथ प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, अनिल मंडावरा, राजेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, सुरेंद्र यादव एवं पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप यादव भी उपस्थित रहे, जिनका भी स्वागत किया गया।
इनकी उपस्थिति में हुआ स्वागत, सम्मान –
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ दिलीप शाकल्य, जिला उपाध्यक्ष कीर्तिशरण सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, वरिष्ठ नेता भेरूलाल पाटीदार, पूर्व जनपद अध्यक्ष रतनलाल लाकड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला हाड़ा, अनिल दसेड़ा, पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार, प्रहलाद सिंह हाड़ा, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, पार्षद शिवेंद्र माथुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपस में परिचय प्राप्त किया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि पवन पाटीदार का यह जावरा में प्रथम आगमन था।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

