– डेबिट कार्ड का नबंर और सीवीवी नंबर पुछे कर निकाले रुपए
जावरा। शहर के 24 वीं वाहिनी बटालियन के प्रधान आरक्षक के साथ बैंक कर्मचारी बनकर ऑनलाईन ठगी की वारदात को अंजाम देते हुए बैंक खाते से करीब 5 लाख रुपए की राशि उड़ा ली, प्रधान आरक्षक ने शहर पुलिस थाने पर आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने सायबर अपराध के तहत ऑनलाईन शिकायत दर्ज की है।
शहर थाने से मिली जानकारी अनुसार 24 वीं बटालियन में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश दुबे के बैंक खाते से करीब पांच बार में पांच लाख रुपए निकाले गए, एसआई रघुवीर जोशी ने बताया कि दुबे ने आवेदन में बताया कि मोबाईल उनके बच्चों के पास था, उस दौरान फौन आया सामने से बैंक अधिकारी बनकर उन्होने बताया कि उनका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है उसे अपडेट करना है,जिस पर बच्चों ने उनके डेबिड कार्ड का नंबर बताया, सीवीवी पुछा तो वह भी बता दिया। जिसके बाद तीन बार 1-1 लाख रुपए ओटीपी पुछकर निकाले गए, वहीं एक ट्राजेंक्शन 95 हजार तथा एक ट्रांजेक्शन 98 हजार रुपए का किया गया। इस प्रकार बदमाशों ने ऑनलाईन फ्राड करते हुए प्रधान आरक्षक के खाते से करीब 5 लाख रुपए की राशि निकाल ली। आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सायबर सेल को सूचना दी और ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवाई है। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादोन ने शहरवासियों से इस तरह से किसी को भी फोन पर कोई भी जानकारी या ओटीपी नहीं देने की सलाह दी है।

