– फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल खुद बुझाई आग
जावरा। समीपस्थ ग्राम भीमाखेड़ी में कालूखेड़ा रोड स्थित बालाजी मंदिर के आगे बनी एक झोंपड़ी में गुरुवार सुबह अचानक आग भड़क उठी। करीब 11:45 बजे लगी इस आग में झोंपड़ी के अंदर बंधी दो गायों और एक केड़ी में से केड़ी लपटों में फंसकर मौके पर ही जल गई। एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्य उपचार के लिए वाहन से ले गए। दूसरी गाय को हल्की चोट आई, जिसका प्राथमिक इलाज मौके पर पहुंची वेटरनरी टीम ने किया। हलाकि आग किन कारणों से लगी उसका खुलासा नहीं हो पाया l
घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि हरि नारायण मौर्य तथा पंचायत सचिव यशवंतसिंह डोडिया मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन भीमाखेड़ी फाटक के पास वाहन खराब हो जाने से दमकल समय पर नहीं पहुंच सकी। बाद में नगरपालिका द्वारा पानी के टैंकर भेजे गए। इस बीच ग्रामीण किशन माली ने अपने कुएं की मोटर चालू कर आग पर काबू पाया, जिसमें सोनू माली, हरि नारायण मौर्य, दीपक सेन, मनीष पाटीदार, देवकरण धनोतिया और जयंत सहित कई ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी त्रिलोकचंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे और मृत केड़ी का पंचनामा तैयार कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं, सूचना मिलने पर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के पुत्र प्रांजल पाण्डेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और संपूर्ण स्थिति का जायजा लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

