जावरा। रतलाम जिले की सर्वाधित चर्चित रही जावरा विधानसभा सीट पर करीब 26 हजार से अधिक मतों की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले विधायक एवं संघ के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का स्वागत, सम्मान समारोह बास्केट बॉल स्टेडियम पर आयोजित किया। सम्मान के प्रतिउत्तर में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने बास्केट बॉल संघ के प्रति आभार माना और कहा कि संस्था के प्रति कॉलेज के समय से ही सक्रीय भागीदारी रही है। हमारे खेल गुरु व्हीपी रिछारियां सर ने जो खेल भावना हमें सिखाई थी, उसी के अनुरुप यह संस्था विगत 45 सालों से खिलाडिय़ों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यही वजह है कि इस मैदान के खिलाड़ी राज्य से लेकर राष्ट्रीय और अन्र्तराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व कर अपने खैल कौशल का लोहा मनावा चुके है। संघ उपाध्यक्ष डॉ सुरेश मेहता, सुशील कोचट्टा, नपा पूर्वाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कड़पा, संघ के वरिष्ठ सदस्य डॉ हमीरसिंह राठौर और खिलाड़ी दिप्शी ठक्कर ने भी सम्बोधित किया।
इस साल आयोजित होगी 43 वीं महामालव प्रतियोगिता –
संघ सचिव विजय पावेचा ने जिला बास्केट बॉल संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिला बास्केटबॉल संघ ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला बास्केट बॉल संघ द्वारा 43 वीं महामालव प्रतियोगिता 24 से 26 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं आने वाले समय में जावरा बास्केट बॉल स्टेडियम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाएगी।
शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान –
विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की ऐतिहासिक जीत पर जिला बास्केट बॉल संघ के संयोजक अशोक सेठिया, महेन्द्र गंगवाल, कोषाध्यक्ष अरूण संघवी, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण अरोड़ा, धर्मचन्द्र चपड़ोद, सहसचिव विकास जायसवाल, विनोद चौरसिया, प्रमोद रावल, प्रशिक्षक अपारसिंह गंभीर, अभिषेक पामेचा, युवराजसिंह चन्द्रावत, मुकेश केथवास, नवीन लखेड़ा, जिनेन्द्र रांका, प्रदीप ठाकुर के साथ खिलाडिय़ों ने पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया। वहीं संस्था की और से विधायक डॉ पाण्डेय को शाल श्रीफल ओर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। संचालन यश सकलेचा ने किया। आभार संयोजक अशोक सेठिया ने माना।


