- ११ करोड़ ४३ लाख की मिली स्वीकृति
- विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के प्रयासों से मिली सफलता
जावरा : विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय की मांग को स्वीकार करते हुए राज्य शासन ने पिपलौदा में सिविल हॉस्पिटल की स्वीकृति दे दी है।लगभग 11 करोड़ 43 लाख रु की लागत से 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल का भवन भी बनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय विधानसभा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से प्रयास शुरू कर दिए थे।लगातार मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,विभागीय अधिकारीगण के अलावा विधानसभा के सभी सत्रों में विभिन्न माध्यमों से नए उप स्वास्थ्य केंद्रों व उनके भवनों,चिकित्सा संसाधनों की स्वीकृति के लिए मांग की।जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ पांडेय की मांगों के अनुरूप स्वीकृति प्रदान की ।जावरा नगर में महिला व बाल चिकित्सालय के नवीन भवन के अलावा रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व क्षेत्र में 16 स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन स्वीकृत हुए।विधायक डॉ पांडेय ने पिपलौदा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट बनाने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर सिविल हॉस्पिटल बनाने के लिए मांग करते हुए प्रयास शुरू किए। लगातार किये जा रहे प्रयासों मे सफलता भी मिल रही है।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग म.प्र. द्वारा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन करते हुए 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल भवन की स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। लगभग 11 करोड़ 43 लाख रु की लागत से नवीन भवन फर्नीचर व संसाधनयुक्त बनाया जाएगा।
पिपलौदा क्षेत्र को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात पर विधायक डॉ पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ,स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है

