• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

June 10, 2026

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जनआशीर्वाद में बिगड़े रामेश्वर शर्मा के बोल
जावरा

जनआशीर्वाद में बिगड़े रामेश्वर शर्मा के बोल

parshvBy parshvSeptember 11, 2023Updated:September 11, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
  • दिग्विजयसिंह कबुतर तो केजरीवाल को पगला करार दिया
  • भाजपा के विकास गिनाए, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
  • चौपाटी चौराहे पर युवा कांग्रेस नेताओं ने दिखाए काले झंडे

जावरा। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को जावरा विधानसभा क्षैत्र में पहुंची, ग्राम माननखेड़ा पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने यात्रा की अनुवानी की,  जन आशीर्वाद यात्रा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता तथा विधायक रामेश्वर शर्मा के बोल बिगड़ गए। उन्होने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा शर्मा ने कहा की लड़ाई मोदी से लडो हिंदू धर्म से नहीं हिंदू धर्म से लड़ोगे तो मुंह की खाना पड़ेगी सनातन धर्म बीमारी नहीं है इस देश में कांग्रेस बीमारी है और इस बीमारी का इलाज करना है कि नहीं और यह इलाज मोदी कर रहे हैं जब से मोदी आए हैं इस बीमारी का इलाज हो रहा है यह वह कांग्रेस नहीं है जो आजादी के पहले थी यह सोनिया कि कांग्रेस से हिंदू विरोधी कांग्रेस से सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  को कबूतर की संज्ञा दे दी तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को  केजरीवाल को भी पगला करार दिया।

शुक्रवार को दोपहर करीब साढे १२ बजे जन आशीर्वाद यात्रा माननखेड़ा पहुंची। जहां विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्री राम के उद्घोष के साथ की साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी जन आशीर्वाद यात्रा निकाली क्या जिसने कभी जनता के हाथ नहीं जोड़े वह क्या जाने जन आशीर्वाद यात्रा भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के पैर छूकर आशीर्वाद लेती है इसे ही जन आशीर्वाद यात्रा कहते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो वादे किए वह हमेशा पूरे किए हैं लाडली बहन का जिक्र करते हुए कहा कि अभी 1000 दिए हैं मोदी का बटन दबाने तक आपके खाते में रुपये 3000 होंगे साथ ही साथ राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि 2024 में हम राम लला के दर पर दर्शन करने आएंगे। वही उपस्थित जन समुदाय से हाथ खड़े करवारकर पूछा कि क्या बिना मोदी के मंदिर बन सकता था, क्या बिना मोदी के 370 है सकती थी क्या बिना मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती थी और क्या बिना मोदी के कांग्रेस हट सकती थी अभी हमें सेमीफाइनल भी जितना है और 2024 में फाइनल भी जितना है।

जावरा में किया रोड़ शो –
माननखेड़ा से यात्रा कलालिया, रिंगनोद होकर रोजाना की और से जावरा में पहुंची, जावरा के तालनाका से लेकर शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची जहां रथ सभा हुई। सभा के पश्चात पुन: यात्रा प्रारंभ होकर चौपाटी चौराहे पर पहुंची, लेकिन बारिश के चलते यहां सभा ना हो सकी। यहां से यात्रा पिपलौदा रोड़ होकर पिपलौदा की और रवाना हुई। जन आशीर्वाद यात्रा में उज्जैन संभाग प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालुखेड़ा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, प्रदीप चौधरी, किर्ती शरण सिंह , अजय सकलेचा, पिंकेश मेहरा आदि के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद रहे।

युवा कांग्रेस नेताओं ने दिखाए काले झंडे –
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जैसे ही चौपाटी चौराहे पर पहुंची तो युवा कांग्रेस नेता तथा पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पप्पु चारोडिय़ा, पार्षद कान्हा हाड़ा, युवा कांग्रेस के संदीप आंजना, नरेन्द्र ऊंटवाल, एहसान शाह, मजहर खान, रफीक शाह के साथ कई युवा नेताओं ने यात्रा के सामने पहुंचकर विरोध दर्ज करवाते हुए काले झंडे दिखाए और नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, शिवराजसिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए तो पुलिस ने बल पूर्वक युवा नेताओं को मौके से हटाया। इस मामले में पप्पु चारोडिय़ा ने कहा कि भाजपा को जन आशीर्वाद यात्रा की जगह जन माफी यात्रा निकालनी चाहिए, आज युवा बेराजगार घुम रहा है, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है, लेकिन भाजपा अपने झुठे विकास का दम भर रहै।

Post Views: 460
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
parshv
  • Website

Related Posts

महंगाई और NEET पेपर लीक पर भड़की युवक कांग्रेस, जावरा में मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ अभियान से किया विरोध

June 6, 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप में किसानों को 15 करोड़ रुपए के ऋण वितरित

June 6, 2026

जावरा में फायर सेफ्टी ऑडिट : राठौर नर्सिंग होम, लायंस क्लब और जोयो होटल का निरीक्षण

June 5, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

By EditorJune 10, 2026

– रिंगनोद थाना क्षेत्र में ढोढर चौकी पुलिस की घेराबंदी सफल, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स…

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026

100 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, माननखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

June 10, 2026

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.