• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संघर्ष से सफलता तक : जावरा की ईवा चावला बनीं महिला उद्यमिता की मिसाल

April 15, 2026

स्वस्थ शरीर ही सफलता की कुंजी : महावीर जैन नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जांच व फिटनेस शिविर आयोजित

April 15, 2026

नाबालिगों से देह व्यापार का खुलासा : महिला समेत युवक गिरफ्तार, दो बालिकाओं का रेस्क्यू

April 15, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, April 15
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»शेरपुर हत्याकाण्ड के सात आरोपियों मे से पांच गिरफ्तार, पुलिस ने घटना स्थल तस्दीक के बहाने आरोपियों को गांव में पैदल घुमाया
क्राइम न्यूज़

शेरपुर हत्याकाण्ड के सात आरोपियों मे से पांच गिरफ्तार, पुलिस ने घटना स्थल तस्दीक के बहाने आरोपियों को गांव में पैदल घुमाया

EditorBy EditorDecember 31, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– आरोपियों को पैदल घुमाकर पुलिस ने ग्रामीणों को शांती रखने का संदेश
– पुछताछ के बाद मामले में बढ़े दोनो आरोपी फरार, तलाश जारी
– सोमवार को न्यायालय में पेश करेंगे, जहां से जेल भेजे जाएंगे सभी आरोपी
– रविवार को हुआ धारासिंह का अंतिम संस्कार, करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह भी हुए शामिल
जावरा। विधानसभा के पिपलौदा तहसील के गांव शेरपुर में एक मानसीक रुप से बिमार 26 वर्षीय धारासिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सर्तकता दिखाते हुए हत्याकाण्ड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुछताछ के बाद आरोपियों ने मारपीट करने में दो और लोगों के नाम बताए जिस पर पुलिस ने मामले में दो लोगों और आरोपी बनाया है, जिसके बाद अब इस हत्याकाण्ड में आरोपियों की कुल संख्या 7 हो गई है। जिनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने घटना स्थल तस्दीक के बहाने आरोपियों को पुरे गांव में पैदल घुमाते हुए गांव में शांती बनाए रखने का संदेश भी दिया। वहीं रविवार को सुबह धारासिंह का विधि विधान के साथ दाह संस्कार किया गया। जिसमें ग्रामीणों के साथ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान ने भी शामिल होकर मृत आत्मा को श्रृंद्धासुमन अर्पित किए।


पिपलौदा थाना प्रभारी विक्रमसिंह ने बताया कि धारासिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों पर फरियादी हिम्मतसिंह पिता भोपालसिंह (40) निवासी शेरपुर की रिपोर्ट पर आरोपी भोपालसिंह पिता मनोहरसिंह राठौर, युवराजसिंह पिता भोपालसिंह राठौर, राहुलसिंह पिता भोपालसिंह राठौर, कमलसिंह पिता मनोहरसिंह राठौर, कान्हा ऊर्फ दुर्गानारायण पिता कमलसिंह सभी निवासी शेरपुर के खिलाफ भादवि की धारा 302, 365, 459, 460, 147 के तहत प्रकरण दर्ज कर दो लोगों को हिरातस में लिया था, पुछताछ के बाद सभी पांंचों आरोपियों को शनिवार की रात में गिरफ़्तार किया गया। आरोपियेंा के कब्जे से एक कार तथा पिटाई में प्रयुक्त किए गए लाठी, डंडे के साथ एंड्राइड फोन कुल किमत 8 लाख 10 हजार 500 रुपए का सामान जब्त किया। आरोपियों से की गई गहन पुछताछ में उन्होने मारपीट करने में उनके साथ दो लोगोंं और शामिल होने की बात कबुल करते हुए उनके नाम बताए। जिस पर पुलिस ने मामले में उक्त पांच आरोपियों के साथ दीपक पिता घनश्याम सिंह पंवार निवासी शेरपुर तथा छवि उर्फ युवराजसिंह निवासी गोंंदी शंकर थाना रिंगनोद को भी आरोपी बनाया है। दोनो आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां से उन्है जेल भेज दिया जाएगा।
घटना स्थल तस्दीक के बहाने गांव में पैदल घुमाया –
मानसीक रुप से बिमार 26 वर्षीय युवक को बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी थी, जिसके शनिवार को ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला, परिजन मृतक का शव सड़क पर रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जक्का जाम करने बैठ गए थे। लेकिन शाम को करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान के हस्तक्षेप और कार्रवाई की जिम्मेदारी लेने के बाद ग्रामीण माने थे, हत्याकाण्ड के बाद गांव में शांती का माहोल बने इसको लेकर रविवार को पुलिस पिपलौदा से शेरपुर पहुंची और गांव में सभी आरोपियों को घटना स्थल तस्दीक करने के लिए पैदल लेकर गई। पुलिस ने आरोपियों को पैदल गांव में घुमाकर ग्रामीणों को शांती बनाए रखने का भी संदेश दिया। थाना प्रभारी विक्रमसिंह ने बताया कि दो फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इनकी अधिकारियों और कर्मचारियों की भुमिका रही सराहनीय –
हत्याकाण्ड के मामले में आरोपियों को 24 घंटे में पकडऩे में एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, लोकेन्द्रसिंह डावर, कुलदीप देथलिया, कचरुलाल दायमा, मोहनलाल गुजराती, प्रधान आरक्षक घनश्याम नागर, सुरेन्द्र यादव, नीरज त्यागी, सुरेन्द्रसिंह कछावा, दिनेश राठौर, आऱक्षक अनिल पाटीदार, चेनराम पाटीदार, राकेश पाटीदार, आशीष शर्मा, दिनेश भार्गो, कमलेश बुनकर, पवन जाट, हरिओम देवड़ा, राजेश पटेल, विष्णुसिंह परिहार, सादिक मंसुरी, होकमसिह देवड़ा, चालक महेन्द्र धाकड़ , इमरान खान सेनिक रायसिंह देवड़ा, मोहनलाल, जितेन्द्र, कैलाश, अशोक एवं सायबर सेल रतलाम से प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आर. विपुल , मयंक व्यास, राहुल पाटीदार की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।

 

Post Views: 402
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

स्वस्थ शरीर ही सफलता की कुंजी : महावीर जैन नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जांच व फिटनेस शिविर आयोजित

April 15, 2026

नाबालिगों से देह व्यापार का खुलासा : महिला समेत युवक गिरफ्तार, दो बालिकाओं का रेस्क्यू

April 15, 2026

जावरा में शिक्षा का गौरव : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का शानदार परीक्षा परिणाम

April 15, 2026
Don't Miss
रतलाम

संघर्ष से सफलता तक : जावरा की ईवा चावला बनीं महिला उद्यमिता की मिसाल

By EditorApril 15, 2026

– डेलाग्रेन फूड्स यूनिट के जरिए सैकड़ों को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बना लक्ष्य…

स्वस्थ शरीर ही सफलता की कुंजी : महावीर जैन नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जांच व फिटनेस शिविर आयोजित

April 15, 2026

नाबालिगों से देह व्यापार का खुलासा : महिला समेत युवक गिरफ्तार, दो बालिकाओं का रेस्क्यू

April 15, 2026

भीषण गर्मी का असर: स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

April 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

संघर्ष से सफलता तक : जावरा की ईवा चावला बनीं महिला उद्यमिता की मिसाल

April 15, 2026

स्वस्थ शरीर ही सफलता की कुंजी : महावीर जैन नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जांच व फिटनेस शिविर आयोजित

April 15, 2026

नाबालिगों से देह व्यापार का खुलासा : महिला समेत युवक गिरफ्तार, दो बालिकाओं का रेस्क्यू

April 15, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.