• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, September 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रुपनगर फंटे के समीप मिले शव की शिनाख्त खाचरौद के नरेड़ीदेरा गांव की सविताकुंवर के रुप में हुई
क्राइम न्यूज़

रुपनगर फंटे के समीप मिले शव की शिनाख्त खाचरौद के नरेड़ीदेरा गांव की सविताकुंवर के रुप में हुई

EditorBy EditorApril 6, 2024Updated:April 6, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
मृतिका सविता कुंवर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– युवति नर्सिंग कॉलेज की छात्रा थी, रतलाम में राम मंदिर क्षैत्र में किराए पर करती थी निवास
– शनिवार को शिनाख्ती के बाद दफन किए शव को निकाला और परिजनों के सुपूर्द किया
जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर रुपनगर फंटे के समीप मंगलवार को अद्र्धनग्न अवस्था में मिले युवति के शव की शिनाख्त उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील की गांव नरेड़ीदेरा की सविता कुंवर पिता भारतसिंह के रुप में हुई। युवति की गला रैतकर हत्या की गई थी। करीब 4 दिनों तक पुलिस ने लगातार कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले और प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों की गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर परिजनों से पुछताछ की गई, लेकिन उसके बाद भी युवति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन शनिवार की दोपहर में युवति की पहचान हुई। जिस पर पुलिस ने परिजनों को जावरा बुलवाया और युवति का शव सुपूर्द किया।

एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि 2 अप्रैल को फोरलने पर रुपनगर फंटे के समीप स्थित होटल भारत पैलेस के पीछे झाडिय़ों में अद्र्धनग्न अवस्था में शव मिला था। युवति के गले पर करीब चाकु ये रेतने के निशान मिले थे, जिससे यह तो स्पष्ट था कि युवति की हत्या की गई है। युवति की शिनाख्त के कई प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, शनिवार को दोपहर में युवति की शिनाख्त खाचरौद तहसील के ग्राम नरेणीदेरा की सविता कुंवर पिता भारतसिंह के रुप में हुई। शिनाख्ती के बाद परिजनों ने शव को सुपूर्द किए जाने की मांग अनुविभागीय अधिकारी से की। परिजनों की मांग पर एसडीएम राधा महंत ने दफन किए शव को निकालकर परिजनों को सुपूर्द करने के आदेश जारी करते हुए नायब तहसीलदार वैभव जैन को नियुक्त किया। आदेश के बाद नायब तहसीलदार ने रिंगनोद थाना प्रभारी पीआर डावरे, ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैया अवस्या के साथ परिजनों की मौजुदगी में आनंदी हनुमान मुक्तिधाम पर दफन किए शव को निकालकर परिजनों के सुपूर्द किया। युवति की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सुप्रीम नर्सिंग एकेडमी पर जाती थी कोचिंग –
भाई धीरेंद्रसिंह ने बताया कि उनके पिता नहीं है। बहन रतलाम में राम मंदिर के पीछे सखवाल नगर में अकेली रह कर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। राम मंदिर क्षेत्र स्थित सुप्रीम नर्सिंग एकेडमी पर कोचिंग पर वह जाती थी। पिता का निधन दो साल पहले हो चुका है। घर में मां राजू कुंवर, भाई धीरेंद्र सिंह (18) व एक छोटी 16 वर्षीय बहन है।

रविवार को हुई थी आखरी बार बात –
धीरेंद्र सिंह ने बताया रविवार को आखिरी बार शाम को सविता से बात हुई थी। तब नार्मल ही बातचीत हुई थी। सोमवार को कॉल किया तो बंद आया। बहन अधिकतर मोबाइल स्वीच ऑफ रखती थी। हमने इसके बाद भी लगातार कॉल किया। लेकिन मोबाइल बंद ही मिला। इसके बाद चिंतित भाई और परिजन शनिवार सुबह रतलाम पहुंचे। औद्योगिक क्षेत्र थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के दौरान उन्हें पता चला कि उसका शव 2 अप्रैल को ढोढर क्षेत्र में पाया गया है।

Post Views: 696
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

ढोढर में निर्माणाधीन मकान के तलघर में मिले दो शव, सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट बरामद

August 27, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.