• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»ढोढर में निर्माणाधीन मकान के तलघर में मिले दो शव, सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट बरामद
क्राइम न्यूज़

ढोढर में निर्माणाधीन मकान के तलघर में मिले दो शव, सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट बरामद

EditorBy EditorAugust 27, 2026Updated:August 27, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– प्रेम संबंध के बाद एक साल से लिव-इन में रह रहे थे महिला-पुरुष, सुसाइड नोट में मौत के लिए खुद को बताया जिम्मेदार
जावरा/ढोढर। ढोढर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन मकान के तलघर में महिला और पुरुष के शव पड़े मिले। मौके से सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और करीब एक साल से लिव-इन में रहने की बात सामने आई है।

इस मकान के तल घर में मिले दोनों के शव

मृतकों की पहचान ईश्वरलाल प्रजापत (38), निवासी कलालिया और चंदाबाई, निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह मकान मालिक निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा था। तलघर में दोनों के शव दिखाई देने पर उसने तत्काल ढोढर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद और ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जावरा सरकारी अस्पताल भेजा।

सल्फास खाकर आत्महत्या करने वाले इश्वर और चंदा

ठेकेदारी का काम करता था ईश्वरलाल –
पुलिस के अनुसार, ईश्वरलाल मकान निर्माण की ठेकेदारी करता था और जिस निर्माणाधीन मकान के तलघर में दोनों के शव मिले, उसका निर्माण कार्य भी उसी के ठेके पर चल रहा था। जांच में सामने आया कि ईश्वरलाल और चंदाबाई के बीच प्रेम संबंध था तथा दोनों पिछले करीब एक वर्ष से साथ रह रहे थे। दोनों ने ढोढर में किराए का मकान भी ले रखा था।
सुसाइड नोट स्वयं ली मौत की जिम्मेदारी –
घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। नोट में अपनी इच्छा से जान देने की बात लिखे होने की जानकारी पुलिस ने दी है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मोके पर जाँच करते चोकी प्रभारी रघुवीर जोशी

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार –
ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने बताया कि ईश्वरलाल पिछले करीब एक साल से अपने साले की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट के आधार पर दोनों की मौत की जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।

Post Views: 37
#crimenews #dhodhar #jaora news today #sucide
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.