– जावरा-सीतामऊ रोड पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी
– 4 लाख का मादक पदार्थ बरामद
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रिंगनोद पुलिस ने 52 किलो से अधिक डोडाचूरा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 02 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जावरा-सीतामऊ रोड स्थित महादेव खाल, बोरवनी फंटा (ग्राम असावती) के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना रिंगनोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों को पकड़ लिया।
क्या मिला मौके से ? –
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 बड़े बैग तथा 01 ट्रॉली बैग बरामद किए, जिनमें कुल 52 किलो 380 ग्राम डोडाचूरा पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब रुपए 4,00,000 बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में विनोदसिंह पिता किशोरसिंह (34), निवासी रामघड़ा रामगढ़ तहसील बाड़ी, जिला रायसेन तथा धर्मेंद्रसिंह पिता हरजीतसिंह (26), निवासी घोड़ापछाड़ तहसील सुल्तानपुर, जिला रायसेन को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना रिंगनोद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम की भूमिका –
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक शरीफ खान, आरक्षक मनोज परिहार, आरक्षक नारायण धाकड़, सैनिक जितेंद्र परमार की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

