– आयशर ट्रक, ट्रेक्टर ट्राली, मोटर साईकल व नगदी बरामद
रतलाम। जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 90 क्विंटल गेहूं चोरी के मामले का खुलासा किया है। बड़ावदा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतरजिला चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कई चोरी की वारदातों से पर्दा उठा दिया।
जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ावदा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में गठित टीम ने 90 क्विंटल गेहूं चोरी के मामले का खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला –
6 मई 2026 को फरियादी अय्युब खां निवासी बड़ावदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत पर टीन शेड में रखा गेहूं रात में चोरी हो गया। मौके पर गेहूं बिखरा मिला और वाहन के टायरों के निशान भी पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल की टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण (ढ्ढष्टछ्वस् डेटा) के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।
ऐसे पकड़े गए आरोपी –
जांच के दौरान भंवरलाल चंद्रवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी लखन गुर्जर के साथ चोरी करना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वारदात से पहले बडऩगर क्षेत्र से एक आयशर वाहन चोरी किया था, उसी से गेहूं चोरी कर कच्चे रास्तों से रोहलखुर्द पहुंचाया और बाद में महिदपुर मंडी में बेच दिया। तीसरे आरोपी युसुफ ने चोरी के वाहन को काटकर ठिकाने लगाया।
11 चोरी की वारदातों का खुलासा –
पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 11 चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस अब तक 4 मामलों में चोरी का माल बरामद कर चुकी है, बाकी मामलों में रिमांड पर पूछताछ जारी रहेगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आयशर ट्रक (लगभग 2 लाख), ट्रैक्टर-ट्रॉली (6.5 लाख), 2 मोटरसाइकिल, 95,000 नगद के साथ 9 पुराने चद्दर बरामद किए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वैभव प्रिय, उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, जीवन बारिया सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

