– औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 260 किलो डोडाचुरा किया जब्त
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा ने सफलता हांसिल करते हुए बीती रात एक लक्झरी कार से डोडाचुरा की तस्करी करते हुए राजस्थान के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा शुक्रवार को एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने सीएसपी कार्यालय जावरा पर सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन तथा औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी मुनिन्द्र गौतम की उपस्थिति में किया।
एसपी लोढ़ा ने बताया कि मुखबीर सूचना के आधार पर निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम को कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 8856 से डोडाचुरा तस्करी कर महाराष्ट्र की और ले जाने की सूचना मिली, जिस पर दल गठित कर उक्त कार के लिए जोयो तिराहा, हाईवे रोड, जावरा, थाना, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर नाकाबन्दी की गयी एव जो कुछ देर बाद दलौदा तरफ से एक मुखबीर बताये अनुसार उक्त कार आते दिखी जिसे घेराबन्दी कर रोका तथा नाम पता पुछा जिसने अपना नाम राजुराम उर्फ राजाराम उर्फ राजु पिता मागीलाल बिश्रोई (21) साल निवासी सिंगडसर जिला जोधपूर राजस्थान का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर कार के अन्दर प्लास्टिक के बौरे में 02 क्विटल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ छिलकेदार डोडाचूरा मिला। जिसे मौके पर जप्त कर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी राजुराम उर्फ राजाराम उर्फ राजु को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर जप्त मश्रुका के स्त्रोत व अन्य आरोपियों के संबंध में पुछताछ की जाएगी।
कार व डोडाचुरा लिया जब्ती में –
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 02 क्विटल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ छिलकेदार डोडाचूरा जिसकी किमत करीब 3 लाख 90 हजार रुपए तथा काले रंग की लक्झरी कार किमत करीब 10 लाख रुपए जब्त किए है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुनिन्द्र गौतम के साथ उनि राकेश मेहरा, सउनि जसराज चंन्देल, कार्य प्र. आर. संजय आंजना, हर्षवर्धनसिह, योगेश सैनी, आर मनोहर गायरी, रवि कुमार, हरदीप जाट, विनोद माली की भुमिका सराहनीय रही।


