– 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज — पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
जावरा/रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग रुपए 30,000) बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सेमलिया मस्जिद के पीछे इमामबाड़ा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी वाहीद पिता नाहीद पठान (उम्र 27 वर्ष), निवासी पिपली बाजार जावरा को पकड़ा। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर दो अन्य आरोपी आरिफ पिता रईस पठान (उम्र 24 वर्ष), निवासी अकब बिजली घर के पीछे जावरा एवं फरहान पिता अकरम कुरैशी (उम्र 19 वर्ष), निवासी कड़ाचुरपुरा ताल नाका जावरा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाए गए हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी संकलित की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना जावरा शहर पुलिस टीम एवं सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

