– ऑपरेशन क्लीन के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार थे आरोपी
जावरा। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत जावरा औद्योगिक क्षैत्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार 04 आरोपियों और 01 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला –
दिनांक 05 मार्च 2026 को फरियादिया सुल्ताना बी (45 वर्ष) निवासी श्यामपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों द्वारा उनके साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया गया। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत धारा 296बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 117(2), 109(1), 333 एवं 191(2) बीएनएस का ईजाफा किया गया। इससे पहले पुलिस द्वारा आरोपी सलीम खाँ, अल्ताफ खाँ एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
कैसे पकड़े गए आरोपी –
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 21 मई 2026 को पुलिस ने सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी अनवर पिता अकरम खाँ (36), शाहरुख पिता सलीम खाँ (28), जाकिर पिता सलीम खाँ (37), शाकीर उर्फ छोटा पिता सलीम खाँ (34) सभी निवासी श्यामपुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया हैं।
इनकी रही अहम भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया सहित पुलिस टीम के एसआई प्रतापसिंह भदोरिया, हिमांशु यादव, संजय आजंना, अभिजीत सिंह, अर्जुन प्रजापत, अर्जुन चंदेल, सुनीता जाट और कौशल्या धनगर की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

