मन्दसौर । उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने कृषि उपज मंडी मंदसौर के लेखापाल हरीश वशिष्ठ को 20 हज़ार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
शिकायत कर्ता रवि राठौर ने एसपी लोकायुक्त उज्जैन दिलीप सोनी को शिकायत की थी कि शिकायतकर्ता की फर्म का कृषि उपज मंडी में सब्ज़ी मंडी की साफ़ सफ़ाई का कॉंट्रैक्ट जून 2023 में मंडी द्वारा स्वीकृत था । टेंडर के अगेंस्ट कांट्रेक्टर के मासिक देयक ना देते हुए आवेदक से 78 हज़ार रुपए की रिश्वत की माँग आरोपी द्वारा की गई थी ।
आरोपी द्वारा दिनांक 3 जनवरी 2024 को आवेदक से 20000 रूपये की रिश्वत की प्रथम किश्त की माँग की गई थी जिस पर बुधवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा दोपहर आरोपी हरीश को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा । लोकायुक्त टीम ने हरीश के पास से 20 हजार रुपये बरामद किए है। आगे की कारवाई जारी है।

