रतलाम। दीवाली के मौके पर रतलाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। एसपी ने एक साथ कई थाना प्रभारियों को लाइन अटैच कर दिया है, वहीं कई अन्य अधिकारियों के थानों में फेरबदल किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विभागीय अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ थाना प्रभारियों के खिलाफ मिली शिकायतों और लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में लापरवाही या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों को बेहतर कार्यप्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार की देर रात जारी हुई सूचि में जावरा शहर थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह को रतलाम स्टेशन रोड थाना प्रभारी बनाया गया है l जबकि बड़ावदा थाना प्रभारी प्रथ्वी सिंह, यातायात थाना रतलाम प्रभारी नीलम चोगंड, कालूखेडा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय थाना प्रभारी आलोट शंकर सिंह को एसपी अमित कुकर ने लाइन अटेच किया है l वही थाना प्रभारी रावटी दीपक मंडलोई को जावरा शहर थाना प्रभारी , लाइन से मुनीन्द्र गौतम को थाना प्रभारी आलोट, पतिराम डावरे को लाइन से थाना प्रभारी मानक चोक, थाना प्रभारी पिपलोदा प्रकाश गडरिया को प्रभारी जिला विशेष शाखा के साथ ही अन्य थानों पर भी फेर बदल किया गया है l

देखिये सूचि में किसे कहा भेजा – 

Post Views: 161