– कार्यो में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबन
जावरा। प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत ग्राम बडायला माताजी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रतलाम कलेक्टर मिशासिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं।
शिकायतों की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) जावरा SDO किरण जमरा को उनके विभाग से संबंधित शिकायतों को लेकर तलब किया गया, तो वे कलेक्टर द्वार आयोजित केम्प में उपस्थित नहीं रही, वहीं शिकायतों में उनके कार्यों में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क, निर्माण कार्यों और गुणवत्ता से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य विभागों के अधिकारियों को भी कार्यों में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय हैं कि एसडीओ लोक निर्माण विभाग किरण जमरा पूर्व में आयोजित शिविर में भी अनुपस्थित थी, वहीं हालही में हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दोरा कार्यक्रम के दौरान भी उनकी लापरवाही जिला कलेक्टर के समक्ष उजागर हुई थी। इतना ही नहीं हालही में सम्पन्न हुए 77 वें गणतंत्र दिवस पर वे अपने स्वयं के कार्यालय पर हुए ध्वजारोहण में भी शामिल नहीं हो पाई थी। ऐसे में बीते कई समय से मिल रही शिकायतों चलते जिला कलेक्टर ने यह कार्रवाई की हैं।
००००००००००००००००००

