• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 26
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पट्टा देने के नाम पर भैसाना सरपंच ने सीईओ के नाम से मांगे रुपए, बातचीत का ऑडियो वायरल, सचिव का भी विडियो वायरल
जावरा

पट्टा देने के नाम पर भैसाना सरपंच ने सीईओ के नाम से मांगे रुपए, बातचीत का ऑडियो वायरल, सचिव का भी विडियो वायरल

EditorBy EditorApril 2, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
भैसाना में मोके पर पहुचकर तहसीलदार ने रुकवाया था काम ( फाइल फोटो )
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सीईओ बोले पंचायत को पट्टे देने का अधिकार नहीं, सरपंच व सचिव को नोटिस जारी किया है
– रुपए मांगने वाली सरपंच के खिलाफ धारा 40 की कार्रवाई करने जिला पंचायत सीईओ को लिखा
– तहसीलदार पहुंचें भैसाना, रुकवाया काम
जावरा। ग्राम पंचायत भैसान में सरपंच और सचिव द्वारा रुपए लेकर सरकारी जमीन के पट्टे दिए जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है, इस मामले में सरपंच और एक हितग्राही के बीच रुपए लेन देन की बात का ऑडियो सामने आया है, जिसमें सरपंच पुजा पासी हितग्राही से रुपए की मांग करती सुनाई दे रही है, वहीं हितग्राही को भरोसा ना हो तो सीधे जावरा जनपद सीईओ के सामने चलकर उन्है रुपए देने तथा ऊपर भी अन्य अधिकारियों को रुपए देने की बातचित सामने आई हैं, वहीं ग्राम पंचायत के सचिव प्रकाश चांवला का भी एक विडियो सामने आया है, जिसमें वे स्पष्ट रुप से कहते दिख रहे है कि इतने रुपए का लेन देन नहीं है, उन्होने तो केवल 50 से 60 हजार रुपए ही सुना है। इधर सीईओ के नाम से रुपए मांगने वाली सरपंच और सचिव को सीईओ जनपद जावरा ने नोटिस जारी किया हैं, वहीं धारा 40 के तहत कार्रवाई करने ऑडियों और विडियों की सीडी सहित जिला पंचायत सीईओ को आगामी कार्रवाई के लिए लिखा है।

ग्राम पंचायत भैसाना के उपसरपंच सत्यनारायण पाटीदार ने अनुविभागीय अधिकारी राधा महंत को एक पत्र के साथ सरंपच और हितग्राही के बीच की वार्तालाप की ऑडियों रिकार्डिंग और सचिव की विडियों रिकार्डिंग की सीडी सहित पत्र सौंपा। जिसमें पाटीदार ने बताया कि सरपंच और सचिव द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए नियमों के विरुद्ध तथा अधिकार नहीं होने के बाद भी प्लाट आवंटन किए है। जबकि उक्त स्थान पर पूर्व से ही पट्टे दिए गए थे, लेकिन सरपंच और सचिव ने पूर्व से आवंटित हितग्राहियों को मौके से हटाते हुए रुपए लेकर नए हितग्राहियों को पट्टे आवंटित कर दिए है, इतना ही नहीं उक्त पट्टों पर काम भी चालु करवा दिया, जिसकी शिकायत करने पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया था। लेकिन वर्तमान में पुन: काम चालु कर दिया गया ।
पहुंचे तहसीलदार, रुकवाया काम –
उपसरपंच सत्यनारायण पाटीदार द्वारा एसडीएम को की गई शिकायत के बाद एसडीएम राधा महंत के आदेश पर मंगलवार को तहसीलदार संदीप इवने भेसाना पहुंचे तो उन्होने देखा कि मौके पर काम चल रहा है, जमीन पर पोल आदि बना दिए गए है, जिसे तहसीलदार रुकवाया और सामान को जब्त कर पंचायत में रखवाया।

आरोप झुठे है, निजी लेन देन के रुपए की बात की –
मामले में सरपंच पुजा पासी ने बताया कि उपसरपंच ने उन पर जो भी आरोप लगाए है सभी झुठे है, जो ऑडियों रिकार्डिंग सामने आई है, वह उनके निजी लेन देन की है, इसका पट़्टे से कोई संबंध नहीं हैं। उन्होने किसी को भी पट्टे जारी नहीं किए है, केवल टेक्स भरवाकर चर्तुसीमा का प्रमाण पत्र दिया है। उपसरपंच जो लगातार शिकायत करते आ रहे है, वे हमें गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कर हैं, वै मेरी कुर्सी पर बैठकर स्वयं काम करना चाहते है।

अतिक्रमण हटाने से नाराज लोग कर रहे शिकायत –
ग्राम पंचायत भैसाना के सचिव प्रकाश चांवला का कहना है कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया था, जिस पर नाराजगी के चलते लोग शिकायत कर रहे है। गांव में आबादी हो या शासकीय जमीन पर यदि कोई हमसे चर्तुसीमा की मांग करता है तो हम उसका प्रमाण पत्र देते है। वहीं रुपए लेकर पट्टे देेने का आरोप भी असत्य है।

सरपंच ओर सचिव को जारी किया है नोटिस –
सीईओ जनपद पंचायत, जावरा बलवंत नलवाया  ने इस मामले में कहा कि सरपंच द्वारा हितग्राही से मेरे नाम से भी रुपए मांगने का ऑडियो मेरे संज्ञान में आया हैं। पहली बात तो पंचायत को पट्टे देने का अधिकार है नहीं, फिर भी वे किस जमीन की बात कर रही है, उसके लिए जांच कमेटी बनाई है, सरपंच और सचिव को नोटिस भी जारी किए है। वहीं सरपंच के खिलाफ धारा 40 के तहत कार्रवाई करने हेतु जिला पंचायत सीईओ को वायरल ऑडियों और विडियों की सीडी सहित भेजा है।

 

Post Views: 527
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा को मिली 56.50 करोड़ की बड़ी सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

July 25, 2026

नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप (NAC) में जावरा का जलवा, संजय भाटी बने ‘केश शिल्पी समाज रत्न’

July 24, 2026
Don't Miss
जावरा

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

By EditorJuly 25, 2026

– केले, पाम एवं सजावटी पौधों का रोपण, विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का लिया…

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026

जावरा को मिली 56.50 करोड़ की बड़ी सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

July 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.